विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने वाले विधान सभा के लोक सेवकों को भावभीनी विदाई
भोपाल, दिनांक 30 जुलाई 2026
मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय में गुरुवार को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले लोक सेवकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधान सभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों /कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा ने सेवानिवृत लोकसेवकों, श्री उमाकांत सक्सेना अनुभाग अधिकारी, डॉ. जेम्स वर्गीस मुख्य सलाहकार चिकित्सा विशेषज्ञ,श्री मनोज तिवारी, श्री रावेन्द्र पाण्डेय सहायक मार्शल, श्री जगमोहन वर्मा, श्री उमाशंकर दयाल वर्मा भृत्य, श्री रमाकांत द्विवेदी कार्यभारित चौकीदार, श्रीमती आशाबाई गोरखेड़े कार्यभारित फर्राश का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि विधान सभा सचिवालय में अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 के दौरान शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त लोक सेवकों का सामूहिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधान सभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी शुभकामनाएं दीं।
विस/ जसं/ 26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी

