विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
सिंगरौली के राजस्व का यहां के साथ साथ मध्यप्रदेश के भी विकास में महत्वपूर्ण योगदान -श्री तोमर
विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सिंगरौली महोत्सव में शामिल हुए
सिंगरौली ने विद्युत उत्पादन से विश्व में बनाई है एक नई पहचान - श्री तोमर
भोपाल 26 मई 2025
सिंगरौली जिला 400 करोड़ से अधिक का राजस्व प्रदान करता है, इससे सिंगरौली जिले का तो विकास हो ही रहा है वही मध्य प्रदेश के भी विकास में सिंगरौली का महत्वपूर्ण योगदान है। सिंगरौली ने विद्युत उत्पादन से विश्व में एक नई पहचान बनाई है। यह बात सोमवार को सिंगरौली महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यक्त की। विदित हो कि 17वे सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 24 मई से 27 मई के बीच राज माता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न आयोजित किया जा रहा है। सिंगरौली महोत्सव के तीसरे दिवस आयोजित समारोह में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश के मुख्य अतिथि के रूम में शामिल हुये। समारोह में श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास , सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली श्री राम निवास शाह, विधायक सिवाल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह की गरिमामय उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम में उपस्थित सिंगरौली वासियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि सिंगरौली जिला विकास के क्षेत्र में तीव्र गति से अग्रसर है। जिले से मिलने वाले राजस्व का प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि 2003 में वह भी समय था जब सिंगरौली मैं बिजली कहीं देखने को नहीं मिलती थी और आज वह समय आ गया कि विद्युत उत्पादन में विश्व में सिंगरौली की एक अलग पहचान बनी है। सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 24 मई से 27 मई तक जो हो रहा है बहुत ही महत्वपूर्ण तिथियां हैं। जहां 24 मई को जिला बना वही 27 मई को नगर निगम की स्थापना हुई। जहां आज विश्व में भारत की पहचान एक विकसित राष्ट्र के रूप में हो रही है साथ ही भारत ने आर्थिक व्यवस्था में विश्व में चौथा स्थान बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश की एक नई पहचान बनी है वही डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देकर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत एक सशक्त देश है। देश की सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
=========
सिंगरौली के संत निरंकारी आश्रम में 12 लाख से निर्मित पेबल ब्लाक कार्य का विधान सभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुँचाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
भोपाल 26 मई 2025
अपने एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आए विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संत निरंकारी आश्रम ढोटी में लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 लाख की लागत से कराए गये पेबल ब्लाक कार्य का विधिवत पूजा अर्चन के साथ लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात संत निरंकारी आश्रम परिसर में विधान सभा अध्यक्ष के द्वारा आम जनो को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के लिए मौलश्री का पौधा रोपण किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने संत निरंकारी आश्रम में आयोजित प्रवचन का श्रवण किया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री तोमर ने कहा कि दीन मनुष्यों की सेवा से ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संसार में जितने कार्य पुण्य के या भले माने जाते हैं, सेवा या परोपकार का दर्जा उनमें सब में ऊँचा है।
उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में तो जो लोग देश के आध्यात्मिक गुरु होते थे उनका ही यह कर्तव्य माना जाता था कि वे अपना सारा समय यज्ञ, अनुष्ठान, अध्ययन, शिक्षण, परामर्श आदि में लगाएं जिससे कि सम्पूर्ण जाति का कल्याण हो। इसलिए हम आज यह संकल्प लें कि दीन मनुष्यों की सेवा कर ईश्वर की राह में शरणागत हो जायें।
इस अवसर राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्र के द्वारा भी अपने विचार रखे गये।
विस/ जसं/ 25
नरेंद्र मिश्रा
अवर सचिव