विधान सभा सचिवालय
मध्य प्रदेश
समाचार
मध्य प्रदेश एवं हरियाणा विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की संयुक्त बैठक संपन्न
भोपाल, दिनांक 22 सितंबर 2026
मध्य प्रदेश एवं हरियाणा विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की संयुक्त बैठक आज विधानसभा भवन में संपन्न हुई जिसमें हरियाणा विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति माननीय श्री रामकुमार गौतम का मध्य प्रदेश विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की सभापति माननीय श्रीमती अर्चना चिटनीस ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया साथ ही आगंतुक समिति के माननीय सदस्यगणों, श्री उमेद सिंह,श्री निर्मल सिंह एवं श्री अनिल यादव का भी स्वागत किया गया। तत्पश्चात दोनों समितियों के संबंध में विचार-विमर्श कर जानकारी का आदान-प्रदान किया गया तथा इस अवसर पर आगंतुक समिति को मध्य प्रदेश विधानसभा का स्मृति चिन्ह एवं अन्य प्रकाशन भी भेंट किया गया।
संयुक्त बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सदस्यगणों में श्री अशोक ईश्वरदास रोहणी, श्री दिलीप सिंह परिहार श्री, नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर एवं श्री केशव देसाई उपस्थित रहे।
विस/ जसं/ 26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी




