विधान सभा सचिवालय

मध्यप्रदेश

समाचार

 

विधान सभा में दिव्यांग बच्चों ने देखी कार्यवाही

विधान सभा अध्यक्ष ने किया आत्मीय संवाद

 

 

                                                                                                      भोपाल, 22 जुलाई, 2026

मप्र विधान सभा में आज अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी की पहल पर सामाजिक समावेशन का दृश्य उपस्थित हुआ।भोपाल के दो अलग अलग संस्थानों के दिव्यांग बच्चों ने आज विधान सभा परिसर का भृमण किया।विधान सभा में निजी विश्विद्यालय संशोधन विधेयक की बहस का दर्शक दीर्घा में बैठकर अवलोकन किया।आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया के आग्रह पर विधान सभा अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर ने आज विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विधान सभा के दरवाजे खोलने के निर्देश दिये।समर्थनम ट्रस्ट एवं शासकीय दृष्टि एवं वाक बाधित स्कूल के 24 बच्चों के साथ आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया ने सभी बच्चों को परिसर का अवलोकन कराया।भृमण के पश्चात अध्यक्ष श्री तोमर ने दिव्यांग बच्चों के साथ विशिष्ट आत्मीयता दिखाते हुए उन्हें अपने कक्ष के समीप कांफ्रेंस हाल में बुलाकर संवाद किया।बच्चों ने अध्यक्ष से संसदीय व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे।बच्चों ने बताया कि  टीव्ही पर संसद की कार्यवाही देखते थे। आज यहां आकर  प्रत्यक्ष देखने को अवसर मिला है।यह उनके लिए अदभुत और प्रेरक प्रसंग है।

विधान सभा की दर्शक दीर्घा में भी बच्चों के लिए इन्टरप्रिटर की व्यवस्था भी की गई थी।

इस अवसर पर आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया ने आयुक्त कार्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति विधान सभा अध्यक्ष को भेंट की।साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन कल्याण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी दी।

अध्यक्ष जी के स्वागत में दृष्टि बाधित बालिकाओं द्वारा समुधुर गीत का गायन किया गया।कांफ्रेंस हॉल में विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों और विशेष शिक्षकों को अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण कार्यक्रमों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना, उन्हें शासन व्यवस्था से जोड़ना तथा आत्मविश्वास का विकास करना है, जिससे वे भविष्य में समाज की

 मुख्यधारा में सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभा सकें।

 

विस /जसं/26