मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री प्रकाशचंद्र सेठी जी की जयंती के अवसर पर आज 19 अक्टूबर 2026 को विधान सभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधान सभा के अपर सचिव श्री उमेश शर्मा, श्री मयंक वर्मा, ओएसडी श्रीमती मंजू गजभिये, अवर सचिव श्री नरेंद्र मिश्रा, श्री अमित अवस्थी सहित विधान सभा के अधिकारियों / कर्मचारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं स्व. सेठी जी के बहुमूल्य योगदान और उनकी उत्कृष्ट संसदीय सेवाओं का स्मरण किया गया।
