विधान सभा सचिवालय
मध्य पदेश
समाचार
मध्यप्रदेश विधान सभा का एकादश सत्र सोमवार से,
अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
भोपाल दिनांक, 19 जुलाई 2026
मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधान सभा का एकादश सत्र सोमवार 20 जुलाई 2026 से आरंभ होकर 24 जुलाई ,2026 तक चलेगा।
विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने विधान सभा में आज रविवार दिनांक 19 जुलाई 2026 को विधान सभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सत्र के सुचारू रूप से संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। माननीय विधान सभा अध्यक्ष जी द्वारा विधान सभा के सेंट्रल हॉल में लगाए गए महापुरुषों पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तैलचित्रों का अवलोकन किया गया। अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविन्द शर्मा भी उपस्थित रहे।
सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में तारांकित प्रश्न 900 एवं अतारांकित प्रश्न 856 कुल 1756 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं । जबकि ध्यानाकर्षण की 267,स्थगन प्रस्ताव की 5,अशासकीय संकल्प की 20,शून्यकाल की 77 सूचनाएं प्राप्त हई हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधान सभा का यह एकादश सत्र होगा।
विस/ जसं/ 26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी







