मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व माननीय अध्यक्ष, स्वर्गीय श्री श्रीनिवास तिवारी जी की जयंती पर आज 17 सितंबर 2026 को विधान सभा परिसर में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने स्वर्गीय श्री तिवारी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा प्रदेश के सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक परंपराओं में उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, पूर्व विधायक श्री पी. सी. शर्मा जी, जनप्रतिनिधिगण एवं स्वर्गीय श्री तिवारी जी के पारिवारिक सदस्यों सहित अन्य गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



