विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु उपजिलाध्यक्षों ने विधान सभा का आज किया भ्रमण
भोपाल, 17 जुलाई 2026
आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन उपजिलाध्यक्षों के परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 38 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा से सौजन्य भेंट की. प्रमुख सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को लोक प्रशासन एवं संसदीय प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी तत्पश्चात प्रशिक्षु अधिकारियों ने विधान सभा का अवलोकन भी किया.
यह भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नव नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों को लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा शासन एवं विधायिका के समन्वय के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।
विस/जसं/2026
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी

