विधान सभा सचिवालय

मध्य प्रदेश

समाचार

 

लोकसभा एवं राज्यसभा की डिजिटल संसद एप परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह

 

                                                                                                 भोपाल दिनांक 17 फरवरी 2023

 

         लोकसभा, राज्यसभा एवं राज्य विधान मंडलों की अधिकृत वेबसाइट पर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जानकारियों को जनहित में साझा करने हेतु आज 17 फरवरी, 2023 को संसदीय पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह द्वारा डिजिटल संसद एप की प्रारंभिक जानकारी दी गई तथा राज्य मंडलों के आहूत सत्रों में सदन की बैठकों तथा माननीय सदस्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को जनहित में साझा करने हेतु विचार विमर्श किया गया। लोकसभा महासचिव द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल हुए विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए।

        चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने नेशनल ई विधान परियोजना एवं डिजिटल संसद एप के संबंध में तुलनात्मक एवं तकनीकी बिंदुओं के संबंध में जानकारी का आदान प्रदान किया। आयोजित कार्यक्रम में श्री ए. पी. सिंह के नेतृत्व में श्रीमती जॉयस जॉर्ज सेम, वरिष्ठ तकनीकी संचालक (एनआईसी), श्री श्यामसुंदर राजपाल तकनीकी संचालक एवं निदिश नायर  द्वारा सहभागिता की गई।