विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधायक श्री राम निवास शाह -सिंगरोली कार्यकर्ताओं और निजी स्टाफ के साथ देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
'हनुमान अंश’ जैसी फिल्में नई पीढ़ी को आस्था के साथ सेवा, संस्कार, संयम और आत्मविश्वास का संदेश देती हैं -विधान सभा अध्यक्ष
भोपाल दिनांक 15 सितंबर 2026
मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज मंगलवार को भोपाल स्थित डीबी मॉल में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह,कार्यकर्ताओं एवं निजी स्टाफ के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। श्री तोमर ने आम दर्शकों की तरह टिकट लेकर, सभी के साथ कतार में बैठकर फिल्म का आनंद लिया। महान संत नीम करौली बाबा जी के जीवन, आध्यात्मिक साधना और मानव सेवा के संदेशों से प्रेरित इस फिल्म ने उन्हें प्रभावित किया।
श्री तोमर ने कहा कि हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी प्रसंग समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं तथा परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में नई पीढ़ी को आस्था के साथ सेवा, संस्कार, संयम और आत्मविश्वास का संदेश देती हैं। ऐसी प्रस्तुतियां युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन-दृष्टि की ओर प्रेरित कर सकती हैं जिससे हमारा सनातन धर्म मजबूत होने के साथ-साथ संपूर्ण विश्व एवं मानव समाज के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी




