80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा ने विधान सभा परिसर में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली । इस अवसर पर उन्होंने विधान सभा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में विधान सभा सचिवालय के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। (15/08/2026)