विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
विधान सभा का बजट सत्र सोमवार से, अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
भोपाल दिनांक, 15 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधान सभा का नवम सत्र (बजट सत्र) सोमवार, 16 फरवरी 2026 से आरंभ होकर 6 मार्च, 2026 तक चलेगा।
विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने विधान सभा में आज रविवार दिनांक 15 फरवरी 2026 को विधान सभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया । इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविन्द शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में तारांकित पश्न 1750 एवं अतारांकित प्रश्न 1728 कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं । जबकि ध्यानाकर्षण की 236, स्थगन प्रस्ताव की 10, अशासकीय संकल्प की 41, शून्यकाल की 83 सूचनाएं प्राप्त हई हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधान सभा का यह नवम सत्र होगा।
विस/ जसं/ 26
नरेंद्र मिश्रा
अवर सचिव


