केरल राज्य से मध्यप्रदेश प्रवास पर आये पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने आज विधान सभा में माननीय विधान सभा अध्यक्ष जी श्री नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट कर राज्य की राजनीति/भौगोलिक आर्थिक पर्यटन एवं विकास कार्यों के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मा. अध्यक्ष जी ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक इतिहास एवं विधान सभा की कार्रवाई में ई विधान / ऑनलाइन प्रक्रिया, जन प्रतिनिधियों के आचरण व्यवहार के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने विधान सभा भवन का भी अवलोकन किया.

इस प्रतिनिधिमंडल में श्री टी रिणीष, श्री शशि कुमार एम.पी. ,श्री संजीवन टी. एस, श्री महेश एम. के. , श्रीमती शीला पाणिकर, श्रीमती सुजीता के. एस., श्रीमती शाइनी वी, श्रीमती बीना आर.सी., श्रीमती जया राजीव उपस्थित रहे। (15/02/2026)