विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी जी की जयंती पर विधान सभा में पुष्पांजलि सभा आयोजित
भोपाल, दिनांक 14 जुलाई, 2026
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी जी की जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को मध्यप्रदेश विधान सभा के सेंट्रल हॉल में विधान सभा सचिवालय की ओर से पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ,मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री जोशी जी के सुपुत्र श्री दीपक जोशी सहित अन्य परिवारजन, विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
पुष्पांजलि सभा में मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा, विधान सभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी





