विचित्र कुमार सिन्हा सम्मान समारोह

भोपाल, 14 फरवरी 2023. विचित्र कुमार सिन्हा सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति हुये। विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मान प्रदान किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह कुशल प्रशासक सम्मान, श्री सुरेश गुप्ता संचार सेवी सम्मान, श्री ओमप्रकाश मेहता पत्रकारिता सम्मान, श्री राधेशयाम अग्रवाल समाजसेवी सम्मान, श्रीमती रेणु शर्मा विधि सेवा सम्मान, डा. प्रेम भारती साहित्य सेवा सम्मान, श्रीमती सावित्री वर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा श्री सतीश टेवरे पत्र छायाकार सम्मान से सम्मानित किये गये।