प्रधानमंत्री श्री मोदी से विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर की सौजन्य भेंट
भोपाल 11 अगस्त 2026
मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर की केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात हुई।







