विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल जी की जयंती पर विधान सभा में पुष्पांजलि सभा
भोपाल, 10 फरवरी 2026
माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल जी की जन्म जयंती पर आज मंगलवार को विधान सभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायकगण, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा, स्वर्गीय श्री शुक्ल जी की सुपुत्री विनीता वाजपेई सहित बड़ी संख्या में विधान सभा के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विस/जसं/26
नरेंद्र मिश्रा
अवर सचिव




