विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विधान सभा में पुष्पांजलि सभा
भोपाल, 5 नवंबर 2025
माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुन सिंह जी की जयंती पर बुधवार को विधान सभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, पूर्व प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, स्व. श्री अर्जुन सिंह जी के बड़े सुपुत्र श्री अभिमन्यु सिंह, सुपुत्र श्री अजय सिंह (राहुल भैया) विधायक श्री भगवान दास सबनानी, पूर्व विधायकगण, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा, पूर्व प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह, विधान सभा के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्व. श्री अर्जुन सिंह जी के अन्य पारिवारिक सदस्यों /शुभचिंतकों सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विस/जसं/25
नरेंद्र मिश्रा
अवर सचिव






