विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर विधान सभा में पुष्पांजलि अर्पित
भोपाल, 05 अगस्त 2026
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्यप्रदेश विधान सभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके सार्वजनिक जीवन एवं प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर विधायकगण डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, श्री हरिशंकर खटीक श्री राम निवास शाह, स्वर्गीय श्री मिश्र के पौत्र डॉ. विवेक मिश्रा एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिकों तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने भी स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित की।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी




