मध्यप्रदेश विधान सभा
सचिवालय
समाचार
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्व. श्री गुलशेर अहमद को नमन, जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित
भोपाल, 3 अगस्त 2026
मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व माननीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री गुलशेर अहमद जी के जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को विधान सभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय श्री गुलशेर अहमद जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। तथा उनके संसदीय जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा विधान सभा की गरिमा को सुदृढ़ करने में उनके योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय विधान सभा अध्यक्ष की दो सुपुत्रियां रोशन आलम, शबनम खान एवं अन्य परिवारजन,विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन एवं विधान सभा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी







