विधानसभा सचिवालय

                                                         मध्य प्रदेश

                                                        समाचार

 

विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न ..

 

भोपाल दिनांक 1 दिसंबर 2025

     विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में आज विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें दिसंबर सत्र,2025 के कामकाज के संबंध में विचार विमर्श हुआ।

        बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायकगण गोपाल भार्गव,श्री अजय विश्नोई,श्री हरिशंकर खटीक,श्री यादवेन्द्र सिंह, श्री लखन घनघोरिया,उप नेता प्रतिपक्ष श्री हेमंत सत्यदेव कटारे सहित प्रमुख सचिव श्री अरविंद उपस्थित रहे।

 

     2.दिसंबर सत्र 2025 के प्रथम दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं अन्य मंत्री गणों ने सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

 

3.पुस्तक का विमोचन*

   आज विधानसभा प्रांगण में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री देव श्रीमाली द्वारा लिखित पुस्तक "चंबल संस्कृति एवं विरासत"का विमोचन किया ।

पुस्तक विमोचन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह, पूर्व विधायक श्री रामनिवास रावत सहित अन्य गणमान्य जन्म उपस्थित रहे।

 

जन/विस/25

नरेंद्र मिश्रा

अवर सचिव