गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधान सभा भवन के पूर्वी द्वार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात गांधी-नेहरू कक्ष में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तेल चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उनके सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण किया। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे। (02/10/2026)






