मध्यप्रदेश विधान सभा
सचिवालय
समाचार
विधान सभा में पं. रविशंकर शुक्ल को नमन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्पित की पुष्पांजलि
भोपाल, 2 अगस्त 2026
मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर रविवार को मध्यप्रदेश विधान सभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश के निर्माण और विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री भगवानदास सबनानी, पं. रविशंकर शुक्ल की पौत्री श्रीमती उमा तिवारी एवं अन्य परिवारजन डॉ. सुलभा दीक्षित, श्री राजीव दीक्षित, करुनेश त्रिवेदी,सुनील शुक्ल एवं श्रद्धा पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधान सभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी





