hdr
(भूतपूर्व नेता प्रतिपक्ष, मध्‍यप्रदेश विधान सभा)
श्री वसंत सदाशिव प्रधान
चतुर्थ विधान सभा (1967-1972)
     जन्‍मतिथि -- 17.मई, 1914
     जन्‍म स्‍थान -- ग्राम कानवण, तहसील बदनाबर, जिला - धार (म.प्र.)
     वैवाहिक स्थिति -- प्रथम विवाह 1945. प्रथम पत्‍नी का देहांत होने पर द्वितीय विवाह 26 नवम्‍बर, 1950
     पत्‍नी -- श्रीमती मालती प्रधान
     शैक्षणिक योग्‍यता -- बी.ए., एल.एल.बी.

     सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम :
                    सन् 1940 से हिन्‍दू महासभा के सदस्‍य. सार्वजनिक कार्यों में भाग लेने की ओर विशेष रूचि. सन् 1957 में हिन्‍दू सभा के टिकट पर विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए तथा सन् 1962 तक विधान सभा सदस्‍य रहे. तत्‍पश्‍चात् सन् 1967 में भारतीय जनसंघ के सदस्‍य बने व सन् 1967 के आम चुनाव में विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए. संविद शासन काल में वित्‍त मंत्री रहे.
                     आपका दिनांक 09 सितम्‍बर, 2002 को देहावसान हो गया.