
मध्यप्रदेश विधान सभा
की
कार्यवाही
(अधिकृत विवरण)
__________________________________________________________
षोडश विधान सभा नवम् सत्र
फरवरी-मार्च, 2026 सत्र
सोमवार, दिनांक 16 फरवरी, 2026
(27 माघ, शक संवत् 1947)
[खण्ड- 9 ] [अंक- 1 ]
__________________________________________________________
मध्यप्रदेश विधान सभा
सोमवार, दिनांक 16 फरवरी, 2026
(27 माघ, शक संवत् 1947)
विधान सभा पूर्वाह्न 11.02 बजे समवेत हुई.
{अध्यक्ष महोदय (श्री नरेन्द्र सिंह तोमर) पीठासीन हुए.}
अध्यक्ष महोदय- माननीय सदस्यगण अब, सदन राज्यपाल महोदय के आगमन की प्रतीक्षा करेगा, तत्पश्चात् सदन की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी.
(सदन द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय के आगमन की प्रतीक्षा की गई.)
11.08 बजे
(माननीय राज्यपाल महोदय का सदन में चल समारोह के साथ आगमन हुआ.)
11.09 बजे
राष्ट्रगीत
राष्ट्रगीत "वन्देमातरम्" का समूहगान
अध्यक्ष महोदय- अब राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् होगा. सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया वे अपने स्थान पर खड़े हो जायें.
(सदन में राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम् का छ: छंदों सहित" समूहगान किया गया.)
11.12 बजे
राज्यपाल महोदय का अभिभाषण
राज्यपाल
महोदय (श्री
मंगुभाई
पटेल)- 




















11.20 बजे अध्यक्षीय व्यवस्था
माननीय राज्यपाल जी का भाषण ही रिकॉर्ड में रखे जाने संबंधी
अध्यक्ष महोदय -- मेरा प्रतिपक्ष के सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि सदन की गरिमा बनाए रखें. परम्परा को तोड़ना उचित नहीं है. माननीय राज्यपाल जी का भाषण ही रिकॉर्ड में रहेगा बाकी कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं रहेगा.
(व्यवधान)......
नेता प्रतिपक्ष (श्री उमंग सिंघार) -- (XXX)
अध्यक्ष महोदय-- अभी धन्यवाद प्रस्ताव पर सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. कृपया अपने स्थान पर बैठ जाएं. (व्यवधान)
श्री सचिन सुभाषचन्द्र यादव-- (XXX)
अध्यक्ष महोदय-- कृपया अपने स्थान पर बैठें. (व्यवधान)
श्री उमंग सिंघार -- (XXX)
अध्यक्ष महोदय-- मेरा सभी सदस्यों से अनुरोध है कि धन्यवाद प्रस्ताव पर सभी को अपना विषय रखने की अनुमति मिलेगी. हमारे पास अवसर है. हम चर्चा कर सकते हैं. कृपया राज्यपाल जी के अभिभाषण को पूर्ण होने दें. कृपया मेरा सभी सदस्यों से अनुरोध है कि विषय पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा. आपको बोलने का अवसर मिलेगा तब अपनी बात रखियेगा. प्लीज. (व्यवधान)...
श्री सोहनलाल बाल्मीक-- (XXX)
श्री हेमन्त सत्यदेव कटारे-- (XXX)
अध्यक्ष महोदय-- सोहन जी समय आएगा तो आपको बात रखने का अवसर मिलेग. राज्यपाल जी की बात पूरी होने दीजिए. आप सभी को विषय पर बोलने का अवसर मिलेगा. (व्यवधान)....
श्री फुन्देलाल सिंह मार्को-- (XXX)
श्री भंवरसिंह शेखावत (बाबुजी)-- (XXX)
अध्यक्ष महोदय-- मेरा सभी प्रतिपक्ष के सदस्यों से अनुरोध है. कृपया राज्यपाल जी का भाषण पूर्ण होने दें. सभी को विषय पर बोलने का अवसर मिलेगा. (व्यवधान)....
राज्यपाल महोदय (श्री मंगुभाई पटेल)-



























(राज्यपाल महोदय द्वारा अभिभाषण के पश्चात् पूर्वाह्न 11.27 बजे चल समारोह के साथ सभा भवन से प्रस्थान किया गया.)
11.32 बजे
{अध्यक्ष महोदय (श्री नरेन्द्र सिंह तोमर)पीठासीन हुए }
श्री सोहनलाल बाल्मीक -- (xxx)
नेता प्रतिपक्ष(श्री उमंग सिंघार) --(xxx)
अध्यक्ष महोदय- आप बैठें.
11.33 बजे.
अध्यक्षीय व्यवस्था
राज्यपाल महोदय के अभिभाषण में शेष अंश
पढ़े हुए माने जाने संबंधी.
अध्यक्ष महोदय- राज्यपाल द्वारा अभिभाषण को सदन में विस्तार से पढ़ा गया है. कुछ अंश पढ़ने से रह गये हैं तो उन अंशो को भी पढ़ा हुआ माना जाकर माननीय सदस्यों द्वारा उसमें शामिल शासन की नीतियों के संबंध में चर्चा की जानी चाहिये. मैं समझता हूं सदन इससे सहमत है.
(सदन द्वारा सहमति व्यक्त की गई.)
-----------------------------------------------------------------------------------------
(xxx) आदेशानुसार रिकार्ड नहीं किया गया.
11.34 बजे.
राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव
श्री अजय विश्नोई -- माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं, प्रस्ताव करता हूं कि राज्यपाल ने जो अभिभाषण दिया, उसके लिये मध्यप्रदेश की विधानसभा के इस सत्र में समवेत सदस्यगण अत्यंत कृतज्ञ हैं.
श्रीमती अर्चना चिटनीस- माननीय अध्यक्ष महोदय,मै, इस प्रस्ताव का समर्थन करती हूं.
अध्यक्ष महोदय- प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ कि - राज्यपाल ने जो अभिभाषण दिया, उसके लिये मध्यप्रदेश की विधानसभा के इस सत्र में समवेत सदस्यगण अत्यंत कृतज्ञ हैं.
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा दिनांक 17 फरवरी, 2026 से प्रारंभ होगी.
जो माननीय सदस्य कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव में संशोधन देना चाहते हों, वे आज दिनांक 16 फरवरी, 2026 को सायंकाल 4.00 बजे तक विधानसभा सचिवालय में दे सकते हैं.
अध्यक्ष महोदय- सदन की कार्यवाही कल दिनांक 17 फरवरी, 2026 को प्रात: 11.00 बजे तक के लिये स्थगित.
पूर्वाह्न 11.34 बजे विधान सभा की कार्यवाही मंगलवार, दिनांक 17 फरवरी, 2026 (28 माघ, शक संवत 1947) के प्रात: 11.00 बजे तक के लिए स्थगित की गई.
भोपाल : अरविन्द शर्मा
दिनांक 16 फरवरी,2026 प्रमुख सचिव,
मध्यप्रदेश विधानसभा.