मध्‍यप्रदेश विधान सभा

सोमवार, दिनांक 7 जनवरी, 2019

(17 पौष, शक संवत् 1940)

विधान सभा पूवाह्न 11.0 3  बजे समवेत हुई.

{ सामयिक अध्‍यक्ष महोदय (श्री दीपक सक्‍सेना) पीठासीन हुए.}

 

राष्‍ट्रगीत

 

राष्‍ट्रगीत'' वन्‍दे मातरम्'' का समूहगान.

            सामयिक अध्‍यक्ष महोदय:- अब, राष्‍ट्रगीत '' वन्‍दे मातरम्'' होगा. सदस्‍यों से अनुरोध है कि वे कृपया अपने स्‍थान पर खड़े हो जाएं.

 (सदन में राष्‍ट्रगीत '' वन्‍दे मातरम्'' का समूहगान किया गया.)

 

11.04 बजे                              

पंचदश  विधान सभा के लिये निर्वाचित सदस्‍यों  का स्‍वागत तथा मौन धारण

 

          सामयिक अध्‍यक्ष महोदय:- आज हम एक महत्‍वपूर्ण एवं पुनीत अवसर पर एकत्रित हुए हैं. सर्वप्रथम, मैं, पंचदश मध्‍यप्रदेश विधान सभा के लिये निर्वाचित सदस्‍यों का हार्दिक स्‍वागत करता हूं. संविधान के अंतर्गत यह नई विधान सभा निर्वाचित हुई है जिस पर प्रदेश के विकास और जनता के कल्‍याण का गुरूत्‍तर दायित्‍व है.

          यह उपयुक्‍त होगा कि सभा की कार्यवाही प्रारंभ करने से पहले हम सब, जैसी कि ऐसे अवसर पर परम्‍परा रही है, खड़े होकर एक मिनट का मौन रखें.

                      (माननीय सदस्‍यों द्वारा खड़े होकर एक मिनट का मौन रखा गया)                                                                                                                                                               


 

11.05 बजे      

          सामयिक अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधी औचित्य का प्रश्न एवं अध्यक्षीय व्यवस्था

          श्री शिवराज सिंह चौहान (बुधनी)--माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपसे क्षमा मांगते हुए अपनी एक आपत्ति प्रकट करना चाहता हूं. इस सदन की और संसद की भी सदैव से मान्य परम्परा रही है कि प्रोटेम स्पीकर सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में से किसी एक को बनाया जाता है. आप संसद में उठाकर के देख लीजिये हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं संसद में प्रोटेम स्पीकर रहे हैं. 2003 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो स्वर्गीय जमुनादेवी जी प्रोटेम स्पीकर रही थीं.

          सामयिक अध्यक्ष महोदय--माननीय सदस्य शपथ की कार्यवाही के उपरांत ही अपनी बात सदन में रख सकते हैं.

          श्री शिवराज सिंह चौहान--अध्यक्ष महोदय, मैं अपनी आपत्ति दर्ज कराकर बैठता हूं. जब स्वर्गीय जमुनादेवी जी प्रोटेम स्पीकर बनी थीं. मुझे किसी के नाम पर आपत्ति नहीं है, लेकिन इस सदन में अनेकों वरिष्ठतम सदस्य गोपाल जी हैं, उनको छोड़ें तो माननीय के.पी.सिंह जी हैं, बिसाहूलाल सिंह जी अनेकों वरिष्ठतम सदस्य थे उस परम्परा को तोड़कर, मुझे नाम पर आपत्ति नहीं है. अध्यक्ष महोदय यहां पर आठ आठ बार के निर्वाचित विधायक, सदन के सदस्य मौजूद थे उनके स्थान पर केवल चार बार के विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाना उस परम्परा को तोड़ना है. मैं उस परम्परा के तोड़ने पर आपत्ति प्रकट करता हूं और सदन से अपेक्षा करता हूं कि सदन की मान्य परम्पराओं को न तोड़ा जाये, उनको कायम रखा जाये हम उसकी आपत्ति प्रकट करते हैं.

          संसदीय कार्य मंत्री(डॉ.गोविन्द सिंह)--अध्यक्ष महोदय, मैं भी इस संबंध में कुछ कहना चाहता हूं. माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी आपको मैं अवगत कराना चाहता हूं कि यह परम्परा है, लेकिन यह परम्परा हर जगह पर नहीं है. इस परम्परा का पालन माननीय नेता जैसे माननीय प्रधानमंत्री जी जिसका नाम देते हैं, राष्ट्रपति महोदय जी उसका उल्लेख करते हैं उस पर टिक लगाते हैं कि इनको प्रोटेम स्पीकर करना है. माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी की आपत्ति है, लेकिन यह आपत्ति संवैधानिक नहीं है. क्योंकि कौल एवं शकधर में भी नियम 180 पर दर्ज है.

          डॉ.नरोत्तम मिश्र (दतिया)--अध्यक्ष महोदय, माननीय संसदीय कार्य मंत्री जी यह हर जगह पर नहीं है, यह सच है, पर मध्यप्रदेश में ऐसा ही है. यहां पर स्वर्गीय माननीया जमुना देवी जी रही हैं.

          डॉ.गोविन्द सिंह--अध्यक्ष महोदय, माननीय प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना जी भी वरिष्ठ हैं वह चार-पांच बार के विधायक रह चुके हैं.

          डॉ.नरोत्तम मिश्र--अध्यक्ष महोदय, आप परम्पराएं तोड़ने का काम कर रहे हैं, हमने इस पर आपत्ति की है. यह घोर आपत्तिजनक है.

          सामयिक अध्यक्ष महोदय--माननीय सदस्य जी यह परम्परा भी ठीक नहीं है कि आप बिना शपथ के बोलें.

          डॉ.गोविन्द सिंह--शपथ ग्रहण में पहले ऐसा हुआ नहीं है, न ही कोई आपत्ति होती है. अगर आपको कोई आपत्ति करनी थी तो बाद में करते.

          सामयिक अध्यक्ष महोदय--यह परम्परा भी ठीक नहीं है कि सदस्य बिना शपथ लिए आपत्ति करें. शपथ उपरांत व्यक्त कथन का ही संज्ञान लिया जाएगा.

          डॉ.गोविन्द सिंह--अध्यक्ष महोदय, यह बात आपकी ठीक नहीं है. कौल एवं शकधर के  के अनुसार जो नियम हैं उसी परम्परा का पालन किया गया है. पूरी संवैधानिक परम्परा का पालन करते हुए ही माननीय राज्यपाल महोदया ने प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया है. माननीय राज्यपाल महोदया का आदेश हो जाता है तब भी प्रोटेम स्पीकर नियुक्त होता है. माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी की इस तरह की आपत्ति करना उचित नहीं है, नियमों के विपरीत है.

         

 

 

 

11.09 बजे      

पंचदश विधान सभा के लिये निर्वाचित सदस्यों की सूची पटल पर रखी जाना

          सामयिक अध्यक्ष महोदय--अब भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त विधान सभा के गठन संबंधी अधिसूचना प्रमुख सचिव, विधान सभा पटल पर रखेंगे.

          प्रमुख सचिव (श्री अवधेश प्रताप सिंह)--अध्यक्ष महोदय, मैं, विधान सभा निर्वाचन-2018 उपरांत नवीन विधान सभा के गठन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित की गई अधिसूचना, जिसमें पंचदश मध्यप्रदेश विधान सभा के लिये निर्वाचित सदस्यों की सूची दी गई है, पटल पर रखता हूं.

          (पंचदश विधानसभा के लिये निर्वाचित सदस्यों की सूची पटल पर रखी गई)

 

                                                                                               


 

11:10 बजे                               सभापति तालिका की घोषणा

सामयिक अध्‍यक्ष महोदय मध्‍यप्रदेश विधान के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 9 के उपनियम (1) के अधीन, मैं, निम्‍नलिखित सदस्‍यों को सभापति तालिका के लिए नाम निर्दिष्‍ट करता हूं:-

1. श्री बिसाहूलाल सिंह जी,

2. श्री घनश्‍याम सिंह जी,

3. श्रीमती झूमा सोलंकी जी,

4. श्री केदारनाथ शुक्‍ला जी,

5. श्रीमती नीना वर्मा जी, तथा

6. श्री यशपाल सिंह सिसौदिया जी,

यह सभापति तालिका शपथ ग्रहण करने या प्रतिज्ञान करने के पश्‍चात प्रभावशील होगी.

 

11:11 बजे                         जन्‍म दिन की बधाई एवं शुभकामना

श्री बहादुर सिंह चौहान - माननीय अध्‍यक्ष महोदय, श्री यशपाल सिंह जी का जन्‍म दिवस है उन्‍हें बधाई देता हूं.

सामयिक अध्‍यक्ष महोदय - मैं उन्‍हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

श्री शिवराज सिंह चौहान - सभी की ओर से.

सामयिक अध्‍यक्ष महोदय - आप सब की तरफ से बधाई.

श्री शिवराज सिंह चौहान - सभी की ओर से, सदन की ओर से श्री यशपाल सिंह को बधाई देता हूं. माननीय मुख्‍यमंत्री जी भी बधाई देंगे.

 

 

 

 

 

 

11:12 बजे                                    शपथ/प्रतिज्ञान

सामयिक अध्‍यक्ष महोदय - मैं सर्वप्रथम श्री शिवराज सिंह चौहान जी, तत्‍पश्‍चात मंत्रिमंडल के सदस्‍यगण एवं सभापति तालिका के लिए नियुक्‍त सदस्‍यगण शपथ ग्रहण करेंगे या प्रतिज्ञान करेंगे. इसके पश्‍चात शेष माननीय सदस्‍य का नाम पुकारे जाने पर निर्वाचन के क्षेत्र क्रमांक के अनुसार मेरे सामने आकर शपथ ग्रहण करेंगे अथवा प्रतिज्ञान करेंगे और प्रमुख सचिव की टेबल पर रखी सदस्‍य की नामावली पर अपने हस्‍ताक्षर करेंगे, जो सदस्‍यगण निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक अनुसार शपथ नहीं ले सकेंगे या प्रतिज्ञान नहीं कर सकेंगे वे अंत में पुन: पुकारे जाने पर शपथ या प्रतिज्ञान कर सकेंगे:-

क्र.                   सदस्य                क्षेत्र

             शपथ/प्रतिज्ञान

 

1.         श्री शिवराज सिंह चौहान (बुधनी)

 शपथ

2.         डॉ गोविंद सिंह (लहार)

प्रतिज्ञान

3.         श्री आरिफ अकील (भोपाल उत्‍तर)

 शपथ(उर्दू)

4.         डॉ विजयलक्ष्‍मी साधौ (महेश्‍वर)

शपथ

5.         श्री सज्‍जन सिंह वर्मा (सोनकच्‍छ)

शपथ

6.         श्री हुकुम सिंह कराड़ा (शाजापुर)

शपथ

7.         श्री बाला बच्‍चन (राजपुर)

शपथ

8.         श्री बृजेन्‍द्र सिंह राठौर (पृथ्‍वीपुर)

शपथ

9.         श्री प्रदीप अमृतलाल जायसवाल (गुड्डा) (वारासिवनी)

  शपथ

10.       श्री लाखन सिंह यादव (भितरवार)

  शपथ

11.       श्री तुलसीराम सिलावट (सांवेर)

शपथ

12.       श्री गोविन्‍द सिंह राजपूत (सुरखी)

शपथ

13.       श्रीमती इमरती देवी (डबरा)

शपथ

14.       श्री ओमकार सिंह मरकाम (डिण्डोरी)

 शपथ

15.       डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची)

शपथ

16.       श्री प्रियव्रत सिंह (खिलचीपुर)

शपथ

17.       श्री सुखदेव पांसे (मुलताई)

 शपथ

18.       श्री उमंग सिंघार(गंधवानी)

शपथ

19.       एडव्होकेट हर्ष यादव(देवरी)

शपथ

20.       श्री जयवर्द्धन सिंह (राघोगढ़)

शपथ

21.       श्री जितू पटवारी (राऊ)

शपथ

22.       श्री कमलेश्वर पटेल(सिहावल)

शपथ

23.       श्री लखन घनघोरिया (जबलपुर पूर्व)

शपथ

24.       श्री पीसीशर्मा (भोपाल दक्षिण पश्चिम)

शपथ

25.       श्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) (बामोरी)

शपथ

26.       श्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर (ग्‍वालियर)

शपथ

27.       श्री सचिन सुभाषचंद्र यादव (कसरावद)

शपथ

28.       श्री सुरेन्‍द्र सिंह हनी बघेल (कुक्षी)

शपथ

29.       श्री तरूण भनोत (जबलपुर पश्चिम)

शपथ

30.       श्री गोपाल भार्गव (रहली)

शपथ

31.       श्री बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर)

शपथ

32.       श्री घनश्याम सिंह (सेवढ़ा)

शपथ

33.       श्रीमती झूमा डॉध्यान सिंह सोलंकी (भीकनगांव)

शपथ

34.       श्री केदारनाथ शुक्ल (सीधी)

शपथ

35.       श्रीमती नीना विक्रम वर्मा (धार)

शपथ

36.       श्री यशपाल सिंह सिसौदिया (मंदसौर)

शपथ

37.       श्री बाबू जन्डेल(श्योपुर)

शपथ

38.       श्री सीताराम(विजयपुर)

शपथ

39.       श्री बैजनाथ कुशवाह(सबलगढ़)

शपथ

40.       श्री बनवारीलाल शर्मा(जौरा)

शपथ

41.       श्री एदल सिंह कंषाना  (सुमावली)

शपथ

42.       श्री रघुराज सिंह कंषाना  (मुरैना)

शपथ

43.       श्री गिर्राज डण्डौतिया  (दिमनी)

शपथ

44.       श्री कमलेश जाटव (अम्बाह)

शपथ

45.       श्री संजीव सिंह "संजू"  (भिण्ड)

शपथ

46.       श्री अरविन्‍द सिंह भदौरिया (अटेर)

शपथ (संस्‍कृत)

47.       श्री ओपीएस भदौरिया (मेहगाँव)

शपथ

48.       श्री रणवीर जाटव (गोहद)

शपथ

49.       श्री भारत सिंह कुशवाह (ग्‍वालियर ग्रामीण)

शपथ

50.       श्री मुन्‍ना लाल गोयल (मुन्‍ना भैया) (ग्‍वालियर पूर्व)

शपथ

51.       श्री प्रवीण पाठक (ग्‍वालियर दक्षिण)

शपथ

52.       श्रीमती रक्षा संतराम सरौनिया (भाण्‍डेर)

शपथ

53.       डॉनरोत्‍तम मिश्र (दतिया)

शपथ

54.       श्री जसमंत जाटव छितरी (करैरा)

शपथ

55.       श्री सुरेश धाकड़ (पोहरी)

शपथ

56.       श्री केपीसिंह "कक्‍काजू" (पिछोर)

शपथ

57.       श्री बीरेन्‍द्र रघुवंशी ( कोलारस )

शपथ

58.       श्री गोपीलाल जाटव ( गुना )

शपथ

59.       श्री लक्ष्‍मण सिंह ( चाचौड़ा )

प्रतिज्ञान (संस्‍कृत)

60.       श्री जजपाल सिंह ''जज्‍जी'' ( अशोक नगर )

शपथ

61.       श्री गोपालसिंह चौहान ''डग्‍गी राजा'' ( चंदेरी )

शपथ

62.       श्री बृजेन्द्र सिंह यादव (मुंगावली)      

 शपथ

63.       महेश राय (बीना)

शपथ

64.       श्री भूपेन्द्र सिंह (खुरई)

प्रतिज्ञान

65.       इंजीनियर प्रदीप लारिया (नरयावली)

शपथ

66.       श्री शैलेन्द्र जैन (सागर)

शपथ

67.       श्री तरबर सिंह (बन्टू भैया) (बण्डा)

शपथ

68.       श्री राकेश गिरि (टीकमगढ़)

शपथ

69.       श्री हरिशंकर खटीक (जतारा)

शपथ

70.       श्री अनिल जैन (निवाड़ी)

शपथ

71.       श्री राहुल सिंह लोधी(खरगापुर)

शपथ

72.       श्री नीरज विनोद दीक्षित (महाराजपुर)

शपथ

73.       श्री राजेश कुमार प्रजापति (चन्‍दला)

शपथ

74.       कुंवर विक्रम सिंह (नाती राजा) (राजनगर)

प्रतिज्ञान

75.       श्री आलोक चतुर्वेदी (पज्‍जन भैया) (छतरपुर)

शपथ

76.       श्री राजेश शुक्‍ला (बब्‍लू भैया) (बिजावर)

शपथ

77.       कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी (मुन्‍ना भैया) (मलहरा)

शपथ

78.       श्रीमती रामबाई गोविन्‍द सिंह (पथरिया)

शपथ

79.       श्री राहुल सिंह (दमोह)

शपथ

80.       श्री धर्मेन्‍द्र भाव सिंह लोधी (जबेरा)

शपथ (संस्‍कृत)

81.       श्री पुरूषोत्‍तम तंतुवाय (हटा)

शपथ

82.       श्री प्रहलाद लोधी (पवई)

शपथ

83.       श्री शिवदयाल बागरी(गुनौर)

(शपथ)

84.       श्री बृजेन्‍द्र प्रताप सिंह(पन्‍ना)

(शपथ)

85.       श्री नीलांशु चतुर्वेदी(चित्रकूट)

(शपथ)

86.       श्री जुगुल किशोर बागरी(रैगांव)

(शपथ)

87.       श्री सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा "डब्बू"  (रैगांव)

शपथ

88.       श्री नागेन्द्र सिंह  (नागौद)

शपथ

89.       श्री नारायण त्रिपाठी (मैहर)

प्रतिज्ञान

90.       श्री रामखेलावन पटेल (अमरपाटन)

शपथ

91.       श्री विक्रम सिंह (विक्की) (रामपुर बघेलान)

शपथ

92.       श्री दिव्‍यराज सिंह (सिरमौर)

 शपथ

93.       श्री केपी त्रिपाठी (सेमरिया)

शपथ

94.       श्री टामलाल रघुजी सहारे (कटंगी)

शपथ

95.       श्री श्‍याम लाल द्विवेदी (त्‍योंथर)

शपथ

96.       श्री प्रदीप पटेल (मऊगंज)

प्रतिज्ञान(संस्‍कृत)

97.       श्री गिरीश गौतम (देवतालाब)

शपथ

98.       श्री पंचूलाल प्रजापति (मनगवां)

शपथ

99.       श्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल (रीवा)

शपथ

100.     श्री नागेन्‍द्र सिंह (गुढ़)

प्रतिज्ञान

101.     श्री शरदेन्‍दु तिवारी (चुरहट)

शपथ

102.     श्री अमर सिंह (चितरंगी)

शपथ

103.     श्री राम लल्‍लू वैश्‍य (सिंगरौली)

शपथ

104.     श्री सुभाष रामचरित्र (देवसर)

शपथ

105.     श्री कुंवर सिंह टेकाम(धौहनी)

शपथ

106.     श्री शरद जुगलाल कोल (ब्‍यौहारी)

शपथ

107.     श्री जयसिंह मरावी (जयसिंह नगर)

शपथ

108.     श्रीमती मनीषा सिंह (जैतपुर)

शपथ

109.     श्री  सुनील सराफ (कोतमा)

शपथ

110.     श्री फुन्देलाल सिंह मार्को(पुष्पराजगढ़)

शपथ

111.     श्री शिवनारायण सिंह(लल्लू भैया)(बांधवगढ़)

शपथ

112.     कुमारी मीना सिंह मांडवे (मानपुर)

शपथ

113.     श्री विजयराघवेन्द्र सिंह(बसंत सिंह) (बड़वारा)

शपथ

114.     श्री संजय सत्येन्द्र पाठक (विजयराघवगढ़)

शपथ

115.     श्री संदीप  श्रीप्रसाद जायसवाल (मुड़वारा)

प्रतिज्ञान

116.     श्री प्रणय प्रभात पाण्‍डेय (गुड्डू भैया) (बहोरीबंद)

शपथ

117.     श्री अजय विश्‍नोई (पाटन)

शपथ

118.     श्री संजय यादव (सिवनी टोला) (बरगी)

शपथ

119.     श्री विनय सक्‍सेना (जबलपुर उत्‍तर)

शपथ

120.     श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी (जबलपुर केंट)

शपथ

121.     श्री सुशील कुमार तिवारी (पनागर)

शपथ

122.     श्रीमती नंदिनी मरावी (सिहोरा)

शपथ

123.     श्री भूपेन्द्र मरावी " बबलू " (शहपुरा)

शपथ

124.     श्री नारायण सिंह पट्टा (बिछिया)

शपथ

125.     डॉअशोक मर्सकोले (निवास)

प्रतिज्ञान

126.     श्री देवसिंह सैय्याम (मण्डला)

शपथ

127.     श्री संजय उइके   (बैहर)

शपथ

128.     सुश्री हिना लिखीराम कावरे  (लांजी)

शपथ

129.     श्री रामकिशोर (नानो) कावरे  (परसवाड़ा)

शपथ

130.     श्री गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन  (बालाघाट)

प्रतिज्ञान

131.     श्री अर्जुन सिंह  (बरघाट)

प्रतिज्ञान

132.     श्री दिनेश राय "मुनमुन" (सिवनी)

शपथ

133.     श्री राकेश पाल सिंह  (केवलारी)

शपथ

134.     श्री योगेन्द्र सिंह "बाबा" (लखनादौन)

प्रतिज्ञान

135.     श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति (एनपी)  (गोटेगांव)

शपथ

136.     श्री जालम सिंह पटेल "मुन्ना भैया"  (नरसिंहपुर)

शपथ

137.     श्री संजय शर्मा ''संजू भैया'' (तेंदूखेड़ा)

शपथ

138.     श्रीमती सुनीता पटैल (गाडरवारा)

शपथ

139.     श्री सुनील उईके (जुन्‍नारदेव)

शपथ

140.     चौधरी सुजीत मेर सिंह (चौरई)

शपथ

141.     श्री विजय रेवनाथ चौरे (सौंसर)

शपथ

142.     श्री सोहनलाल बाल्‍मीक (परासिया)

शपथ

143.     श्री निलेश पुसाराम उईके (पांढुर्णा)

शपथ

144.     डॉक्‍टर योगेश पंडाग्रे (आमला)

प्रतिज्ञान

145.     श्री निलय विनोद डागा (बैतूल)

शपथ

146.     श्री ब्रम्‍हा भलावी (घोड़ाडोंगरी)

शपथ

147.     श्री धरमूसिंग सिरसाम ( भैंसदेही )

शपथ

148.     श्री संजय शाह ''मकड़ाई'' ( टिमरनी )

शपथ

149.     श्री कमल पटेल ( हरदा )

शपथ

150.     श्री प्रेमशंकर कुंजीलाल वर्मा ( सिवनी मालवा )

प्रतिज्ञान

151.     डॉ सीतासरन शर्मा ( होशंगाबाद )

शपथ

152.     श्री विजयपाल सिंह ( सोहागपुर )

शपथ

153.     श्री ठाकुरदास नागवंशी ( पिपरिया )

शपथ

 

 

        सामयिक अध्‍यक्ष महोदय - सदन की कार्यवाही अपराह्न 3.00 बजे तक के लिए स्‍थगित.

 

 

                        ( अपराह्न 1.31 बजे से 3 बजे तक अंतराल )

 

 

 

3.01 बजे

{सामयिक अध्यक्ष महोदय (श्री दीपक सक्सेना)पीठासीन हुए}

 

क्र.                   सदस्य                       क्षेत्र

शपथ/प्रतिज्ञान

 

154.     श्री देवेन्द्र सिंह पटेल (उदयपुरा)

शपथ

155.     श्री कमलेश प्रताप शाह (अमरवाड़ा)

प्रतिज्ञान

156.     श्री सुरेन्द्र पटवा (भोजपुर)

शपथ

157.     श्री रामपाल सिंह (सिलवानी)

शपथ

158.     श्री शंशाक श्रीकृष्ण भार्गव (विदिशा)

शपथ

159.     श्रीमती लीना संजय जैन (टप्पू) (बासौदा)

शपथ

160.     श्री हरिसिंह सप्रे (कुरवाई)

शपथ

161.     श्रीमती राजश्री रुद्रप्रताप सिंह (शमशाबाद)

शपथ

162.     श्री विष्णु खत्री (बैरसिया)

शपथ

163.     श्री उमाकांत शर्मा  (सिरोंज)

प्रतिज्ञान (संस्‍कृत)

164.     श्री आरिफ मसूद (भोपाल मध्‍य)

शपथ (उर्दू)

165.     श्रीमती कृष्‍णा गौर (गोविन्‍दपुरा)

शपथ

166.     श्री रामेश्‍वर शर्मा (हुजूर)

शपथ

167.     श्री रघुनाथ सिंह मालवीय (आष्‍टा)

शपथ

168.     श्री सुदेश राय (सीहोर)

शपथ

169.     श्री करण सिंह वर्मा (इछावर)

प्रतिज्ञान

170.     श्री गोवर्धन दांगी (ब्‍यावरा)

प्रतिज्ञान

171.     श्री बापूसिंह तंवर (राजगढ़)

शपथ

172.     श्री कुंवरजी कोठार (सारंगपुर)

शपथ

173.     श्री विक्रम सिंह राणा गुड्डू भैया (सुसनेर)

शपथ

174.     श्री मनोहर ऊंटवाल(आगर)

शपथ

175.     श्रीमती गायत्री राजे पवार (देवास)

शपथ

176.     श्री मनोज नारायण सिंह चौधरी(हाटपिपल्‍या)

प्रतिज्ञान

177.     श्री आशीष गोविन्‍द शर्मा(खातेगांव)

प्रतिज्ञान (संस्‍कृत)

178.     श्री पहाड़सिंह कन्नौजे (बागली)

शपथ

179.     श्री नारायण पटेल (मांधाता) 

शपथ

180.     श्री देवेन्द्र वर्मा  (खण्डवा)

शपथ

181.     श्री राम दांगोरे (पंधाना)

शपथ

182.     ठाकुर सुरेन्‍द्र सिंह नवल सिंह ''शेरा भैया'' (बुरहानपुर) 

शपथ

183.     श्री सचिन बिरला (बड़वाहा) 

शपथ

184.     श्री रवि रमेशचन्‍द्र जोशी (खरगौन)

शपथ

185.     श्री  केदार चिडाभाई डावर (भगवानपुरा)

शपथ

186.     श्री ग्‍यारसी लाल रावत (सेंधवा)

शपथ

187.     श्री कुणाल चौधरी (कालापीपल)

शपथ

188.     सुश्री चन्‍द्रभागा किराड़े (पानसेमल)

शपथ

189.     श्री प्रेमसिंह पटेल (बड़वानी)

शपथ

190.     श्री मुकेश रावत (पटेल) (अलीराजपुर)

शपथ

191.     सुश्री कलावती भूरिया (जोबट)

शपथ

192.     श्री गुमानसिंह डामोर (झाबुआ)

शपथ

193.     श्री वीरसिंह भूरिया (थांदला)

शपथ

194.     श्री वालसिंह मैड़ा (पेटलावद) 

शपथ

195.     श्री प्रताप ग्रेवाल (सरदारपुर)  

शपथ

196.     डॉ हिरालाल अलावा (मनावर) 

शपथ

197.     श्री पांचीलाल मेड़ा (धरमपुरी)

शपथ

198.     श्री राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव  (बदनावर)

शपथ

199.     श्री विश्वास सारंग (नरेला)

शपथ

200.     श्री विशाल जगदीश पटेल (देपालपुर)

शपथ

201.     श्री संजय शुक्ला(इन्दौर)

शपथ

202.     श्री रमेश मेन्दोला (इन्दौर)

शपथ

203.     श्री आकाश कैलाश विजयवर्गीय(इन्दौर)

शपथ

204.     श्री महेन्‍द्र हार्डिया (इन्‍दौर)

शपथ

205.     सुश्री उषा ठाकुर (डॉ अम्‍बेडकरनगर महू)

शपथ

206.     श्री दिलीप सिंह गुर्जर (नागदा खाचरोद)

शपथ

207.     श्री बहादुर सिंह चौहान (महिदपुर)

शपथ

208.     श्री महेश परमार (तराना)

शपथ

209.     श्री रामलाल मालवीय (घट्टिया)

शपथ

210.     श्री पारस चन्द्र जैन ( उज्जैन उत्तर)

शपथ

211.     डॉमोहन यादव (उज्जैन दक्षिण)

शपथ

212.     श्री दिलीप कुमार मकवाना (रतलाम ग्रामीण)

शपथ

213.     श्री चेतन्य काश्यप( रतलाम सिटी)

प्रतिज्ञान

214.     श्री हर्ष विजय गेहलोत 'गुड्डू' (सैलाना)

शपथ

215.     डॉ राजेन्द्र पाण्डेय 'राजू भैया' (जावरा)

शपथ

216.     श्री मनोज चावला (आलोट)

शपथ

217.     श्री जगदीश देवड़ा (मल्हारगढ़)

शपथ

218.     श्री हरदीप सिंह डंग (सुवासरा)

शपथ

219.     एडवोकेट देवीलाल धाकड़ (गरोठ)

शपथ (संस्कृत)

220.     श्री अनिरुद्ध (माधव) मारु (मनासा)

शपथ

221.     श्री दिलीप सिंह परिहार (नीमच)

शपथ

222.     श्री ओमप्रकाश सखलेचा (जावद)

शपथ

223.     श्री राजवर्द्धन सिंह (नरसिंहगढ़)

शपथ

224.     श्री इंदर सिंह परमार (शुजालपुर)

शपथ

225.     कुंवर विजय शाह (हरसूद)

शपथ

226.     श्रीमती सुमित्रा देवी कास्‍डेकर (नेपानगर)

शपथ

 

 

 

 

 

 

 

            सामयिक अध्‍यक्ष महोदय -- विधान सभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्‍थगित की जाती है.

(4.14 बजे विधान सभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्‍थगित की गई)

 

 

 

 

 

 

 

 

4.25 बजे                             विधान सभा पुन: समवेत हुई

 

{ सामयिक अध्‍यक्ष महोदय (श्री दीपक सक्‍सेना) पीठासीन हुए}

 

 

227.   श्री मुरली मोरवाल (बड़नगर)                                                            शपथ

 

 

          सामयिक अध्‍यक्ष्‍ा महोदय -- विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार, दिनांक 8 जनवरी, 2019 के प्रात: 11.00 बजे तक के लिए स्‍थगित.

          अपराह्न 4.27 बजे विधान सभा की कार्यवाही मंगलवार, दिनांक 8 जनवरी, 2019 (18 पौष, शक संवत् 1940) के प्रात: 11.00 बजे तक के लिए स्‍थगित की गई.

 

 

भोपाल.

दिनांक: 7 जनवरी, 2019                                                        अवधेश प्रताप सिंह

                                                                                          प्रमुख सचिव,

                                                                      मध्‍यप्रदेश विधान सभा.