![]() |
|
(भूतपूर्व राज्यपाल, मध्यप्रदेश) ![]() श्री राम प्रकाश गुप्त (दिनांक 07.05.2003 से 01.05.2004 तक) |
पिता का नाम --श्री गोपाल कृष्ण गुप्त जन्मतिथि-- 26 अक्टूबर, 1923 जन्म स्थान -- ग्राम सुकवां-ढुकवां, जिला-झांसी (उत्तर प्रदेश) वैवाहिक स्थिति -- विवाहित शैक्षणिक योग्यता -- एम.एस.सी. |
सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम : विद्यार्थी जीवन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संबंद्ध एवं शिक्षा उपरांत पूर्णतया संघ कार्यों में सक्रिय. अध्ययन के दौरान बलिया जिले में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया. सन् 1946 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक. सन् 1948 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर से प्रतिबंध हटाने के लिए सत्याग्रह एवं जेल यात्रा. सन् 1954 में गौ हत्या निरोध समिति के आंदोलन में सत्याग्रह का संचालन. सन् 1956 में उत्तर प्रदेश जनसंघ मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री. सन् 1960 में लखनऊ महानगर पालिका में जनसंघ दल के नेता निर्वाचित एवं सन् 1964 में इसके उप नगर प्रमुख निर्वाचित. सन् 1964 में उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए तथा जनसंघ पार्टी की ओर से संसदीय कार्यों के मंत्री रहे. सन् 1967 में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री. सन् 1973 में भारतीय जनसंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित. सन् 1975 में आपातकाल में मीसा में निरूद्ध. सन् 1977 में लखनऊ मध्य क्षेत्र से विधान सभा सदस्य निर्वाचित एवं मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री बने. सन् 1993 में पुन: विधान सभा सदस्य निर्वाचित. 11 मार्च, 1998 से उत्तर प्रदेश राज्य योजना मंडल के उपाध्यक्ष. सन् 1999 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने एवं ग्यारह माह इस पद पर रहे. दिनांक 07 मई, 2003 से 01 मई, 2004 तक मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे. आपका दिनॉंक 01.05.2004 को देहावसान हो गया. |