hdr

(भूतपूर्व उपाध्‍यक्ष, मध्‍यप्रदेश विधान सभा)  
श्री रामचन्‍द्र महेश्‍वरी
षष्‍टम् विधान सभा (1977-80)
(दिनांक 01.09.1978 से 17.02.1980 तक)

 
     जन्‍मतिथि -- 12.फरवरी, 1928
     वैवाहिक स्थिति -- विवाहित (सन् 1952)
     शैक्षणिक योग्‍यता -- एम.ए. (अर्थशास्‍त्र), एल.एल.बी.

     सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम :
                                      सन् 1956 से सोहागपुर में वकालत प्रारंभ की. छात्र जीवन से विभिन्‍न छात्र संस्‍थाओं में सक्रिय, छात्र जीवन से ही राजनीति, साहित्‍य एवं नाट्य कलाओं में रूचि. अनेक विश्‍वविद्यालयीन एवं अंतर-विश्‍वविद्यालयीन वाक् प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक भाग लिया. पहले युवजन सभा फिर समाजवादी पार्टी एवं बाद में जनता पार्टी के सक्रिय सदस्‍य रहे. गीता रामायण, अन्‍य धार्मिक ग्रंथों का अध्‍ययन. दर्शनशास्‍त्र में रूचि. सन् 1977 के आम चुनाव में पिपरिया निर्वाचन क्षेत्र से जनता पार्टी के टिकिट पर विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित तथा दिनांक 1.9.78 से 17.2.80 तक विधान सभा के उपाध्‍यक्ष रहे.
                    26 फरवरी 1979 से 17 मार्च 1979 तक राष्‍ट्रकुल संसदीय सम्‍मेलन की बैठक में भाग लेने हेतु भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्‍य के रूप में लंदन की यात्रा की.
                आपका  दिनांक 25 मई, 2005 को देहावसान हो गया.