hdr

(भूतपूर्व उपाध्‍यक्ष, मध्‍यप्रदेश विधान सभा)  
श्री भेरूलाल पाटीदार
दशम् विधान सभा (1993-1998)
(दिनांक 28.12.1993 से 01.12.1998)

 
     पिता -- श्री ओंकारजी पाटीदार
     जन्‍मतिथि -- 15.अप्रैल, 1941
     जन्‍म स्‍थान -- ग्राम-गवली पलासिया, तह. - महू, जिला - इन्‍दौर.
     वैवाहिक स्थिति -- विवाहित
     शैक्षणिक योग्‍यता -- बी.एस.सी., बी.ई. (मैकेनिकल इंजीनियर)

     सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम :
                                            सन् 1977-80 जनता पार्टी जिला इंदौर के अध्‍यक्ष. 1973, 85 और 1990 के विधान सभा चुनावों में सदस्‍य निर्वाचित. 1977-80 में म.प्र. राज्‍य कृषि, उद्योग विकास निगम के उपाध्‍यक्ष, 1977-82 में राष्‍ट्रीयकृत बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र के अखिल भारतीय संचालक मंडल के सदस्‍य. भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर के पूर्व अध्‍यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व प्रादेशिक अध्‍यक्ष तथा भाजपा के पूर्व प्रादेशिक सचिव. 1977-80 में आदिवासी मंत्रणा समिति के सदस्‍य. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍य. 1990-92 तक मध्‍यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री.‍ विधान सभा सचिवालय की संसदीय शोध पत्रिका 'विधायिनी' के सम्‍पादक मंडल के सभापति तथा राष्‍ट्रकुल संसदीय संघ और भारतीय संसदीय संघ की मध्‍यप्रदेश शाखा के सचिव.
                     1993 में चौथी बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित.
                  आपका  दिनांक 13 नवम्‍बर, 2005 को देहावसान हो गया.