hdr
(भूतपूर्व उपाध्‍यक्ष, मध्‍यप्रदेश विधान सभा)  
श्री अनंत सदाशिव पटवर्धन
द्वितीय विधान सभा (1957-62)
(दिनांक 03.12.1957 से 07.03.1962 तक)

 
     जन्‍मतिथि -- 07.जनवरी.1910
     वैवाहिक स्थिति -- विवाहित (सन् 1935)
     शैक्षणिक योग्‍यता -- होल्‍कर कॉलेज इन्‍दौर से बी.ए. (1931), तथा एल.एल.बी. (1933) प्रथम श्रेणी में. 
     पत्‍नी का नाम -- श्रीमती कुसुम पटवर्धन
     संतान -- 1 पुत्र, 2 पुत्रियां

     सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम :
                                            सन् 1934 से 1947 तक देवास राज्‍य सभा के सदस्‍य. सन् 1946 में देवास जूनियर विधान सभा निर्मात्री परिषद के सदस्‍य तथा उक्‍त लोक सभा के प्रथम निर्वाचित अध्‍यक्ष. सन् 1947 में प्रजामंडल व कार्यकारिणी के सदस्‍य सन् 1946-47 में संयुक्‍त देवास कांग्रेस एवं नगर पालिका के अध्‍यक्ष. मध्‍य भारत विधान सभा के निर्माण (1948) से ही विधान सभा के उपाध्‍यक्ष. सन् 1952 विधान सभा के अध्‍यक्ष एवं भारत सेवक समाज के संयोजक रहे. नवीन मध्‍यप्रदेश निर्माण के पश्‍चात् दिनांक 3.12.57 को उपाध्‍यक्ष निर्वाचित हुए तथा 07.3.62 तक पदासीन रहे. आप अनेक विधान सभा समितियों के सभापति रहे.
                    दिनांक 01 मार्च, 1970 को आपका देहावसान हो गया.