प्रेस विज्ञप्ति

Archive - 2015     Archive - 2016   Archive - 2017
 
क्रमांक दिनांक विषय
104. 31/12/2018 विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री पी सी शर्मा ने आज विधानसभा में प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह से मुलाकात की तथा 7 जनवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा के सत्र के संबंध में चर्चा की    छायाचित्र
103. 30/12/2018 संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह से प्रमुख सचिव विधानसभा श्री ए पी सिंह ने भेंट कर, प्रस्तावित स्तर के संबंध मे चर्चा की   छायाचित्र 
102. 27/12/2018 पंद्रहवीं विधान सभा के वरिष्‍ठ मंत्री बाला बच्‍चन,तुलसीराम सिलावट,गोविन्‍द सिंह राजपूत,जीतू पटवारी ने विधायक पद की औपचारिकताएं पूर्ण की.    छायाचित्र1    छायाचित्र2    छायाचित्र3
101. 26/12/2018 पंद्रहवीं विधान सभा के वरिष्‍ठ विधायक नर्मदा प्रसाद प्रजापति (एन.पी.), रामपाल सिंह सहित 190 विधायकों ने अभी तक औपचारिकताएं पूर्ण की    छायाचित्र    छायाचित्र2    छायाचित्र3
100. 26/12/2018 राजभवन मे शपथ समारोह कार्यक्रम के दौरान शपथ लेने हेतू सदस्यों का नाम पुकारते हुये मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह  छायाचित्र
99. 26/12/2018 असम राज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह से भेंट कर , संसदीय प्रणाली एवं मंत्रालय और विधानसभा सचिवालय के कर्तव्यों पर चर्चा की, चर्चा केपूर्व असम मंत्रालय की उप सचिव गिताजली अहमद नायर ने परंपरागत संस्कृति अनुसार गमछे डालकर प्रमुख सचिव का स्वागत किया, साथ राज्य से अधिकारियों से परिचय कराया    छायाचित्र    छायाचित्र2
98. 24/12/2018 पंचदश् विधान सभा के प्रथम सत्र का शुभारंभ 7 जनवरी से, विधायकों का विधान सभा पहुंचना शतत् जारी
97. 24/12/2018 मा. लक्ष्मण सिंह विधायक ,पूर्व सांसद ने विधानसभा सचिवालय पहुँच कर औपचारिकताएं पूर्ण की, प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने स्वागत किया, साथ आवश्यक साहित्य प्रदान किया    छायाचित्र
96. 24/12/2018 मध्‍यप्रदेश विधान सभा सचिवालय ने राज्‍य शासन द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍म दिन के उपलक्ष्‍य में आज 24 दिसमबर को सुशासन दिवस मनाया, प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने परिसर स्थित आडिटोरियम में सुशासन की समस्‍त कर्मचारी/अधिकारियों को शपथ दिलायी    छायाचित्र
95. 21/12/2018 पंद्रहवीं विधान सभा की वरिष्ठतम, अनुभवी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. विजय लक्ष्‍मी साधौ (इं.ने.कां.-महेश्‍वर) ने विधान सभा पहुंच कर स्‍वास्‍थ्‍य चेकअप के साथ औपचारिकताएं पूरी कर प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह से सौजन्‍य भेंट की । आज सचिवालय में पहुंचने वाले सदस्‍यों में श्री शशांक भार्गव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, धरमू सिंह सिरसाम, ब्रम्‍हा भलावी, हरिसिंह सप्रे हैं।  छायाचित्र1   छायाचित्र2 
94. 20/12/2018 164 विधायक निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ पांच दिवस में विधान सभा पहुचे नव निर्वाचित सदस्‍यों में 84 (इं.ने.कां.), 74 (भाजपा), 02 (बसपा),01 (सपा) ,03 (निर्दलीय ) ने औपचारिकताएं पूर्ण की. नव निर्वाचित सदस्‍यों का विधान सभा आना सतत् जारी.
छायाचित्र1     छायाचित्र2     छायाचित्र3
93. 19/12/2018 विधान सभा सचिवालय के पांचवें दिन बुधवार को सायं 5 बजे तक 10 सदस्‍य औपचारिकता पूर्ण करने पहुंचे । पहुंचने वाले कुल सदस्‍यों की संख्‍या 143 पहुंच चुकी है । प्रमुख सदस्‍यों में कमलेश्‍वर पटेल (सिहावल), राजेन्‍द्र पाण्‍डेय (जावरा), उमंग सिंगार (गधवानी), राकेश गिरि (टीकमगढ़), कुंवर विक्रम सिंह (राजनगर), अनिल जैन (निवाड़ी), पंचूलाल प्रजापति (मनगवां), शरद जुगरान कोल सहित अन्‍य सदस्‍य पहुंचे । प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने नव नियुक्‍त सदस्‍यों का अभिवादन करते हुये स्‍वागत किया  छायाचित्र1   छायाचित्र2    छायाचित्र3
92. 18/12/2018  विधान सभा सचिवालय के चौथे दिन मंगलवार को सायं 6 बजे तक 37 सदस्‍य औपचारिकता पूर्ण करने पहुंचे । पहुंचने वाले कुल सदस्‍यों की संख्‍या 133 पहुंच चुकी है । प्रमुख सदस्‍यों में श्री पी. सी. शर्मा(भोपाल-दक्षिण), हुकुम सिंह कराड़ा (शाजापुर),श्रीमती नीना वर्मा(धार),तरूण भनोत(जबलपुर–पश्चिम), निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल (वारा-सिवनी),सचिन सुभाष यादव(कसरावत),सुश्री हिना कांवरे(लांजी) हैं । प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने नव नियुक्‍त सदस्‍यों का अभिवादन करते हुये स्‍वागत किया   छायाचित्र1   छायाचित्र2    छायाचित्र3
91. 17/12/2018 82 विधायक निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ तीन दिवस में विधान सभा पहुचे, नव निर्वाचित सदस्‍यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड,पेन कार्ड लाना आवश्‍यक है – प्रमुख सचिव     छायाचित्र1   छायाचित्र2    छायाचित्र3  छायाचित्र4 
90. 15/12/2018 विधान सभा सचिवालय ने अवकाश के दिन नव नियुक्‍त पंद्रहवीं विधान सभा के सदस्‍यों के लिये कार्य प्रारंभ किया । दोपहर 1:30 बजे तक जालम सिंह पटेल(नरसिंहपुर-भजपा) ,अशोक मर्सकोले(निवास-ईनेका), नारायण सिंह पटटा(बिछया-ईनेका),योगेन्‍द्र सिंह बाबा(लखनादौन),राजेश शुक्‍ला(विजावर),अशोक चतुर्वेदी(छतरपुर-ईनेका.), बृजेन्‍द्र सिंह राठौर (पृथ्‍वीपुर-ईनेका.), कृष्‍णा गौर (गोविन्‍दपुरा-भाजपा) पहुचे। नव निर्वाचित सदस्‍यों ने प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह से सौजन्‍य भेंट कर एक साथ दी जा रही सुविधाओं की एवं सचिवालय के सहयोग की प्रशंसा की ।    छायाचित्र1   छायाचित्र2    छायाचित्र3   छायाचित्र4   छायाचित्र5   छायाचित्र6
89. 14/12/2018 नव नियुक्‍त सदस्‍यों के लिए 15 दिसम्‍बर (शनिवार) को भी विधान सभा सचिवालय खुलेगा, पंद्रहवीं विधान सभा के सदस्‍य विधान सभा भवन पहुंचे     छायाचित्र1   छायाचित्र2    छायाचित्र3   छायाचित्र4
88. 10/12/2018 विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह ने विधायक विश्राम गृह में नवनिर्वाचित सदस्यों हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए    छायाचित्र1   छायाचित्र2
87. 05/12/2018 लियोनार्ड हायर सेकण्‍डरी स्‍कूल जबलपुर के छात्र/छात्राओं द्वारा विधान सभा भवन का अवलोकन किया एवं प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह से सौजन्‍य भेंट की    छायाचित्र1   छायाचित्र2
86. 30/11/2018 विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह ने आज 15 वीं विधानसभा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए     छायाचित्र1    छायाचित्र2
85. 26/11/2018 मध्‍यप्रदेश विधान सभा में दिनांक 26 नवम्‍बर,2018 को "संविधान दिवस" मनाया गया । उक्‍त कार्यक्रम में अपर सचिव श्री पी.एन.विश्‍वकर्मा द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया गया । इस कार्यक्रम में विधान सभा सचिवालय के अपर सचिव श्री वीरेन्‍द्र कुमार, श्री सुधीर शर्मा, श्री बी.डी.सिंह सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे    छायाचित्र1    छायाचित्र2
84. 22/11/2018 कोवेद वैदिक स्‍कूल, चंडीगढ़ से आये छात्र/छात्राओं ने विधान सभा भवन का अवलोकन किया तथा प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह से भेंट की । इस अवसर पर स्‍कूल के संचालक श्री करतारनाथ सहित विधान सभा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे     छायाचित्र
83. 22/11/2018 पन्‍द्रहवीं विधान सभा के नव-नि‍युक्‍त सदस्‍यों के लिए विधान सभा सचिवालय तैयारी में जुटा, प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा     छायाचित्र
82. 06/11/2018 विधान सभा अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
81. 03/11/2018 अवकाश के दिन भी खुलेगा विधान सभा सचिवालय
80. 01/11/2018 मध्‍यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए विधान सभा के प्रमुख सचिव ने दिलाया ‘’संकल्‍प’’.विधान सभा में उत्‍साहपूर्वक स्‍थापना दिवस मनाया गया.       छायाचित्र
79. 31/10/2018 विधान सभा अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष द्वारा मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस पर प्रदे‍शवासियों को बधाई और शुभकामनाएं / अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर रहे विधान सभा कर्मियों को विदाई .     छायाचित्र
78. 27/10/2018 संसदीय प्रणाली एवं मानव मूल्यों को सुदृढ़ करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका    छायाचित्र1    छायाचित्र2
77. 11/10/2018 कर्नाटक विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा देखी तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की    छायाचित्र    छायाचित्र2 
76. 05/10/2018 म. प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा चतुर्दश विधानसभा में गठित कृषि समिति की आज दिनांक 05.10.2018 को बैठक सम्पन्न हुई। चतुर्दश विधानसभा में उक्त समिति द्वारा 7 प्रतिवेदन विधानसभा में प्रस्तुत किये गये। आज की बैठक में समिति द्वारा विभागीय जानकारियों का परिक्षण किया गया तथा बैठक पश्चात समिति के सदस्यों का समूह छायांकन किया गया , जिसमे समिति के सभापति श्री केदारनाथ शुक्ल,सदस्य श्री विजय सिंह सोलंकी एवं श्री लखन पटेल तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह समिति के परामर्श मंडल के सदस्यों सहित उपस्थित हुए     छायाचित्र
75. 02/10/2018 गाँधी जयंती के अवसर पर विधानसभा में प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया । इस अवसर पर श्री सिंह ने विधायक विश्राम गृह में स्वच्छता अभियान का भी अवलोकन किया   छायाचित्र    छायाचित्र2    छायाचित्र3
74. 25/09/2018 राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना कार्यशाला नई दिल्ली में सम्पन्न, मध्यप्रदेश विधानसभा की ऑनलाइन प्रक्रिया की हुई सराहना  छायाचित्र
73. 17/09/2018 मध्यप्रदेश के दौरे पर आयी हरियाणा विधानसभा की लोकस्वास्थ्य, सिंचाई, ऊर्जा, लोकनिर्माण विभाग पर गठित विषय समिति के सभापति श्री उदयभान एवं समिति के अन्य सदस्यों ने मध्यप्रदेश विधानसभा का अवलोकन किया तथा विधानसभा के अपर सचिव श्री पी.एन. विश्वकर्मा, श्री वीरेंद्र कुमार एवं श्री बी.डी. सिंह तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश की संसदीय प्रणाली एवं समितियों के कार्यों के संबंध में चर्चा की    छायाचित्र1  छायाचित्र2
72. 15/09/2018 राष्ट्रमंडल देशों के विधानमंडल सचिवों का सम्मेलन सम्पन्न, प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने किया मध्यप्रदेश विधानमंडल का प्रतिनिधित्व
छायाचित्र1   छायाचित्र2
71. 06/09/2018 कॉमनवेल्‍थ पार्लियामेंटस की 54वीं वार्षिक बैठक टोरंटो(कनाडा) में     छायाचित्र  
70. 31/08/2018 अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर चुके विधान सभा कर्मियों को विदाई     छायाचित्र  
69. 30/08/2018 सहकारी प्रबंध संस्‍थान, भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे जलसेना, वायुसेना एवं थलसेना के जवानों ने आज विधान सभा भवन का भ्रमण किया   छायाचित्र
68. 29/08/2018 मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं झारखण्‍ड विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न    छायाचित्र    छायाचित्र2    छायाचित्र3
67. 28/08/2018 पण्डित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ,भोपाल के पुरस्कार वितरण समारोह को विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने संबोधित किया एवं प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। कर्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, वरिष्ठ विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया सहित संसदीय विद्यापीठ के अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे   छायाचित्र    छायाचित्र2  छायाचित्र3
66. 20/08/2018 सद्भावना दिवस पर विधान सभा में शपथ
65. 16/08/2018 विधान सभा अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त
64. 14/08/2018 विधान सभा अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष द्वारा प्रदेशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, विधान सभा सचिवालय में ध्‍वजारोहण प्रात: 8 बजे
63. 13/08/2018 पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त
62. 01/08/2018 विधान सभा सदस्‍यों के लिए ई-भुगतान केन्‍द्र का शुभारंभ, विधान सभा में हुई राजयोग ध्‍यान कार्यशाला   छायाचित्र    छायाचित्र2   छायाचित्र3
61. 31/07/2018 कौशल विकास के साथ जीवन-मूल्य भी युवाओं के लिए जरूरी: श्री सिंह   छायाचित्र    छायाचित्र2
60. 29/07/2018 भ्रामक पत्र पर होगी कार्यवाही
59. 26.06.2018 मध्यप्रदेश विधान सभा के मानसरोवर सभागार में आज शाम विधायक क्लब के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत पुणे की प्रख्यात नृत्यांगना सुश्री शमा भाटे द्वारा मीरा पर केंद्रित नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति की गई   छायाचित्र    छायाचित्र2   छायाचित्र3
58. 26.06.2018 विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने आज विधानसभा में वरिष्ठ पत्रकार श्री कौशल किशोर चतुर्वेदी द्वारा लिखित काव्य संग्रह जीवन राग का विमोचन किया     छायाचित्र
57. 26/06/2018 विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने आज विधानसभा में वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव श्रीवास्तव के पुत्र आयुष श्रीवास्तव उम्र 11 साल द्वारा लिखित पुस्तक द टर्टल का विमोचन किया      छायाचित्र
56. 24/06/2018 मध्‍यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र सोमवार से, विधान सभा अध्‍यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा     छायाचित्र
55. 14/06/2018 विधान सभा में संपन्‍न हुआ रक्‍तदान शिविर, किसी का जीवन बचाने से बड़ा कोई धर्म नही : श्री सिंह    छायाचित्र    छायाचित्र2  छायाचित्र3
54. 25/05/2018 विधान सभा का पावस सत्र 25 जून से
53. 16/05/2018 पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पधारे उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू का विधानसभा अध्य्क्ष डॉ सीतासरन शर्मा और प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह ने शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया     छायाचित्र
52. 16/0/4/2018 राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न    छायाचित्र
51. 11/04/2018 विधानसभा की त्रिमासिक पत्रिका विधायनी के संपादक मंडल की बैठक आज विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संपादक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र शर्मा,श्री के यम झा एवं श्रीमती सुधा जैन सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह मौजूद थे  छायाचित्र
50. 10/04/2018 विधान सभा सदस्‍यों के वेतन-भत्तों का अब होगा ई-भुगतान, विधान सभा की पुनर्निमित डिस्‍पेंसरी एवं नई सुविधाओं का शुभारंभ .
छायाचित्र1    छायाचित्र2
49. 20/03/2018 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही जिला कटनी के छात्र/छात्राओं ने विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से भेंट की     छायाचित्र
48. 20/03/2018 जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र से आये प्रतिनिधियों ने विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से भेंट की. इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे     छायाचित्र
47. 20/03/2018  प्रदेश के महाविद्यालय से आये स्पोर्टस ऑफीसरों ने विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से भेंट की      छायाचित्र
46. 15/03/2018 राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2018- पांचों उम्‍मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित    छायाचित्र    छायाचित्र2
45. 15/03/2018 झाबुआ एवं सागर जिले से आये पत्रकारों के एक दल ने आज विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से मुलाकात की. इस अवसर पर विधान सभा प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे       छायाचित्र
44. 14/03/2018 मध्यप्रदेश के विभिन्न राजस्व जिलों से आये ग्राम पटेलों ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से भेंट की       छायाचित्र
43. 14/03/2018 शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा जिला सागर की छात्राओं ने विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से भेंट की    छायाचित्र
42. 14/03/2018 विधान सभा क्षेत्र नागदा,जिला उज्जैन से आई महिलाओं ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से मुलाक़ात की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत तथा विधायक पं. रमेश दुबे उपस्थित थे    छायाचित्र
41. 13/03/2018 राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2018 - मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिए पांचों उम्‍मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन वैध
40. 13/03/2018 विधायक विश्राम गृह में विधायकों को विषहरण,पीठ दर्द में कमी एवं तनाव मुक्ति हेतु हितयोग संस्‍था (गुरूग्राम) की योग प्रशिक्षक सुश्री हितांशी जैन द्वारा योग एवं ध्‍यान प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में राज्‍यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल सहित विधायक सर्वश्री पुष्‍पेन्‍द्र नाथ पाठक,सुखेन्‍द्र सिंह बन्‍ना,गोविन्‍द सिंह पटेल एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह तथा भारी संख्‍या में विधायकों एवं पूर्व विधायकों ने हिस्‍सा लिया । कार्यक्रम 13 से 15 मार्च,2018 की अवधि में प्रात: 7:00 से 9:00 बजे एवं सायं 7:30 से 8:30 बजे तक विधायक विश्राम गृह खण्‍ड क्रमांक-2 में आयोजित होगा     छायाचित्र1   छायाचित्र2
39. 12.03.2018 राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2018 - भारतीय जनता पार्टी के चार तथा कांग्रेस के एक उम्‍मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल, विधायक विश्राम गृह में होगा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम       छायाचित्र1   छायाचित्र2   छायाचित्र3
38. 12.03.2018 इटारसी से आये शिक्षकों को विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने संबोधित किया     छायाचित्र
37. 12.03.2018 विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में आज विधान सभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई     छायाचित्र
36. 11.03.2018 विधान सभा सदस्यों को रखना चाहिए संसदीय गरिमा का सम्मान :डॉ. शर्मा
35. 10.03.2018 आज दिल्ली संसद भवन के सेंन्ट्रल हाल मे आयोजित *राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन* मे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं विधानसभा प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने भाग लिया    छायाचित्र
34. 09/03/2018 श्री राम कृष्णा लॉ कॉलेज, सतना के छात्र एवं छात्राओं ने आज विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह से भेंट की    छायाचित्र
33. 09/03/2018 राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन संसद भवन में,  राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन - नामजदगी के पांचवें दिन भी दाखिल नहीं हुए नामांकन-पत्र
32. 08/03/2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित एवं नवनियुक्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारीयों एवं विकास खण्ड अधिकारीयों के 23 सदस्यों के दल ने विधान सभा की कार्यवाही देखी तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा से सौजन्य भेंट की. डॉ. शर्मा ने उन्हें विधान सभा की कार्यप्रणाली से अवगत कराया. इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे     छायाचित्र
31. 05/03/2018 विधान सभा में आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह सहित विधान सभा के अपर सचिव श्री पी.एन.विश्‍वकर्मा,श्री वीरेन्‍द्र कुमार सिंह,श्री सुधीर शर्मा एवं श्री बी.डी. सिंह सहित भारी संख्‍या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया    छायाचित्र1    छायाचित्र2
30. 05/03/2018 पश्चिम मध्‍य रेल,भोपाल मंडल के डी.आर.एम. श्री शोभन चौधरी,रेलवे बोर्ड में संयुक्‍त सचिव श्री एच.मोहाना, रेलवे बोर्ड के अवर सचिव श्री व्‍ही.एन.सिंह भोपाल मंडल के ए.डी.आर.एम. श्री राजपूत, सीनियर डी.सी.एच. श्री विनोद तमोरी एवं सी.पी.आर.डी. श्री गुंजन गुप्‍ता सहित मंडल के अन्‍य अधिकारियों ने आज विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर अप्रैल माह में विधान सभा में रेलवे के होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की      छायाचित्र
29. 05/03/2018 राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2018 - रिक्‍त होने वाले पांच स्‍थानों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ
28. 01/03/2018 विधान सभा अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष द्वारा होली पर्व की शुभकामनाएं
27. 28/02/2018 विधान सभा की सेवानिवृत्त अनुभाग अधिकारी को विदाई       छायाचित्र
26. 27/02/2018 विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह, मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, श्री जयंत मलैया, श्री गौरीशंकर शेजवार, सुश्री कुसुम सिंह महदेले, उपनेता प्रतिपक्ष श्री बाला बच्चन ,विधायक डॉ. गोविन्द सिंह एवं श्री रामनिवास रावत ,विधान सभा प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह व अन्य       छायाचित्र
25. 26/02/2018 विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में आज विधान सभा में सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई    छायाचित्र
24. 26/02/2018  प्रशिक्षु उप जिला अध्यक्ष के 52 सदस्यों के दल ने आज विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह से मुलाकात की   छायाचित्र
23. 26/02/2018 विधान सभा के बजट सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह तथा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया   छायाचित्र
22. 26/02/2018 विधान सभा के बजट सत्र के प्रथम दिन विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा का स्वागत किया    छायाचित्र
21. 25/02/2018 मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार से , विधान सभा अध्‍यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा.    छायाचित्र1  छायाचित्र2
20. 24/02/2018 लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्‍वपूर्ण-डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह , विधान सभा की नवगठित पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक सम्‍पन्‍न    छायाचित्र1  छायाचित्र2   छायाचित्र3  छायाचित्र4
19. 23/02/2018 विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें 26 फरवरी से शुरू हो रहे विधान सभा के बजट सत्र की तैयारियों से अवगत कराया   छायाचित्र
18. 23/02/2018 पंजाब विधान सभा की पत्रकार दीर्घा सलहकार समिति की 9 सदसीय दल ने आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान विधानसभा में उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह के साथ बैठक की. श्री सिंह ने उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा स्मृतिचिह्न भेंट किया. इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे.     छायाचित्र1  छायाचित्र2
17. 18/02/2018 कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन की बैठक पटना में सम्पन्न     छायाचित्र1  छायाचित्र2
16. 15/02/2018 कॉमनवेल्‍थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन की बैठक में सम्मिलित होने के लिए विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. शर्मा पटना जायेंगे
15. 07/02/2018 विधायिका और कार्यपालिका परस्‍पर पूरक : श्री सिंह, संसदीय विधापीठ द्वारा आयोजित कार्यशाला का उदघाटन सत्र संपन्‍न
छायाचित्र1  छायाचित्र2
14. 02/02/2018 नेहरु युवा केन्द्र, भोपाल के तत्वावधान में आयोजित पूर्वोत्तर राज्यों और मध्यप्रदेश के युवाओं का युवा आदान प्रदान कार्यक्रम नेहरु युवा केन्द्र में चल रहा है । कार्यक्रम में मणिपुर, नागालैंड तथा मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों के 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इन युवाओं ने आज विधान सभा का अवलोकन किया तथा विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। छायाचित्र1  छायाचित्र2
13. 30/01/2018 अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर चुके विधान सभा कर्मियों को विदाई    छायाचित्र
12. 27/01/2018 विधान सभा में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस , प्रमुख सचिव ने ध्‍वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली
छायाचित्र1  छायाचित्र2  छायाचित्र3
11. 25/01/2018 विधान सभा अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष द्वारा प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं
10. 25/01/2018 मध्यप्रदेश विधान सभा के मानसरोवर सभागार में प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई।    छायाचित्र1  छायाचित्र2
9. 24/01/2018 विश्‍वास की दृढ़ता ही सफलता का मूलमंत्र : श्री सिंह , नेतृत्‍व विकास शिविर में आये छात्र-छात्राओं ने किया विधान सभा का अवलोकन
छायाचित्र
8. 23/01/2018 लोक सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन के आज भोपाल प्रवास के दौरान राजभवन में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया तथा मुलाकात की   छायाचित्र
7. 22/01/2018 विधान सभा में दी गई श्री तिवारी को श्रद्धांजलि
6. 22/01/2018 मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी से
5. 19/01/2018 विधान सभा के पूर्व अध्‍यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त
4. 09/01/2018 9 जनवरी, 2018 को विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने उन्हें बधाई दी.     छायाचित्र
3. 06/01/2018 अमेरिका से इंदौर में आयोजित " फ्रेंड्स ऑफ एम. पी. " सम्मेलन में भाग लेने वाले न्यूयोर्क के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य डॉ. विपुल बंसल, प्रोफेसर सेंट जोन्स विश्वविद्यालय, न्यूयोर्क (अमेरिका) द्वारा आज विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह से भेंट की एवं फ्रेंड्स ऑफ एम. पी. सम्मेलन के अनुभव साझा किये तथा विधान सभा का अवलोकन किया.    छायाचित्र1    छायाचित्र2
2. 05/01/2018 अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर चुके विधान सभा कर्मियों को विदाई     छायाचित्र1    छायाचित्र2
1. 01/01/2018 नववर्ष 2018 के प्रथम दिन विधानसभा में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन हुआ। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री सत्यप्रकाश सखवार सहित भारी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।   छायाचित्र