विधान सभा सचिवालय

मध्य प्रदेश

समाचार

 

हरियाणा विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से की सौजन्य भेंट

 

                                                                                               भोपाल दिनांक 28, जून 2023

 

हरियाणा विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति ने भोपाल प्रवास के दौरान आज मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से विधानसभा में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री गौतम ने आगंतुक समिति के सभापति एवं सदस्यों को मध्यप्रदेश विधानसभा में किए गए नवाचारों से भी अवगत कराया। तत्पश्चात हरियाणा एवं मध्यप्रदेश विधानसभा की समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जिसमें आपसी विचार विमर्श कर जानकारियों का आदान प्रदान किया गया।

हरियाणा विधानसभा की समिति के सभापति श्री सत्यप्रकाश ने समिति की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

संयुक्त बैठक के प्रारंभ में मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के कल्याण समिति के सभापति श्री प्रदीप लारिया तथा श्री  बहादुर सिंह चौहान ने हरियाणा विधान सभा समिति के सभापति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा आगंतुक समिति के अन्य सदस्य श्री लक्ष्मण नापा, श्रीमती रेणुवाला एवं श्री शेषपाल सिंह का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा की पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति की ओर से  आगंतुक समिति को प्रकाशन एवं साहित्य भेंट किए गए।

संयुक्त बैठक में मध्यप्रदेश की पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री बैजनाथ कुशवाहा श्री सुनील सराफ श्रीमती कृष्णा गौर श्री प्रदीप पटेल एवं श्रीमती सुनीता पटेल तथा   प्रदेश अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के कल्याण समिति के सभापति श्री प्रदीप लारिया, सदस्य श्री मेवाराम जाटव, श्री कमलेश जाटव,श्री दिलीप मकवाना, श्री मनोज चावला श्री अशोक मर्सकोले श्री हीरालाल अलावा सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह एवं तीनों समितियों के संबंधित अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

 

विस/जसं/23

 

                                                                                                                       नरेंद्र मिश्रा

                                                                                                                      अवर सचिव