उज्जैन प्रेस क्लब द्वारा प्रमुख सचिव विधान सभा का सम्मान

सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण :अवधेश प्रताप सिंह

 

उज्जैन,राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन से वापिसी में आज श्री अवधेश प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव म.प्र.विधान सभा द्वारा उज्जैन में अल्प प्रवास कर सपत्नीक महाकाल दर्शन एवम् महालोक परिसर का जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ अवलोकन किया गया।तत्पश्चात्  उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष के आमंत्रण पर श्री सिंह प्रेस क्लब सभगृह पहुँचे जहाँ प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह हाड़ा एवम् क्लब पदाधिकारियों द्वारा गरिमामय कार्यक्रम में प्रमुख सचिव विधान सभा का आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। तदुपरांत शाल,श्रीफल व सम्मान पत्र के साथ श्री ए पी सिंह द्वारा प्रमुख सचिव के रूप में संसद तथा विधायिका में उत्कृष्ट विधायी व समाज सेवा के लिए सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने आत्मीय सम्मान के लिए प्रेस क्लब का आभार व्यक्त कर कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने से पत्रकारों की लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए नई पीढ़ी तक विधायी गतिविधियों तथा सामाजिक सरोकार का सही पक्ष पहुँचे इस हेतु रचनात्मक पत्रकारिता जरुरी है।समाचार पत्रों में विधायी सदनों  में शोर शराबे के स्थान पर जनहित के मुद्दों या विधान पर चर्चा को प्राथमिकता दी जाना चाहिए जिससे सदस्यों की गंभीर विषयों में चर्चा की रुचि बढ़े।

कार्यक्रम में डॉ.प्रतिमा (प्रोफेसर),संचालक कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ संसदीय कार्य विभाग  भोपाल द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए तथा संचालन श्री शैलेंद्र व्यास स्वामी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष,उपाध्यक्ष राजेश जोशी,अशोक त्रिपाठी,डॉ जी एस चौहान,प्रधान संपादक दैनिक क्षिप्रा स्वर,डॉ निश्चल यादव,मुस्तका आरिफ़,श्री पण्ड्या श्री मालवीय,विभिन्न समाचार पत्रों के वरिष्ठ संवाददाता सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।