अमेरिका में नवनिर्मित विशाल स्वामीनारायण मंदिर भारतीय संस्कृति,धर्म  व कला का जीवंत दर्शन : अवधेश प्रताप सिंह

प्रमुख सचिव मप्र विधान सभा द्वारा न्यूजर्सी राज्य के नवीन अक्षरधाम मंदिर का अवलोकन

 

भारत से हजारों मील दूर  न्यू जर्सी के रॉबिन्सविले में अमेरिका के सबसे बडे नव लोकार्पित बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का श्री अवधेश प्रताप सिंहप्रमुख सचिव मध्य प्रदेश विधान सभा द्वारा श्री सुनील हाली मीडिया चेयरमैन,ग्लोबल पैन आई आई टी,संदीप भट्ट जी  के साथ सपरिवार अवलोकन किया गया। वहाँ महंत स्वामीजी व प्रबंधन द्वारा विस्तार से अक्षरधाम के प्रमुख स्वामी जी की संकल्पना,भारतीय संस्कृति व धार्मिक कृतियों के संयोजन की जानकारी से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने  उल्लेख किया कि यह मंदिर के साथ भारतीय संस्कृति,कला एवं मूल्यों का केंद्र है,यहां भारतीय अध्यात्म,संस्कृति के  जीवंत दर्शन तथा इतिहास को तराशा गया है। अक्षरधाम मंदिर परिसर आगंतुकों के लिए खोलने से वे भारतीय कला और संस्कृति का जीवंत दर्शन कर सकेंगे। अमेरिका में रह रहे भारतीयो एवं आने वालों के लिए भी यह गर्व का पल है। यहां भारतीय संस्कृतिकला और विशेष रूप से सनातन  धर्म की जानकारी उकेरी गई है। यह मंदिर न्यूजर्सी के रॉबिंसविले में 185 एकड़ में फैला हुआ है। उत्तरी अमेरिका के सभी कोनों से हज़ारो  स्वयंसेवको और कारीगरों ने मिलकर इस मंदिर का निर्माण कियाजो वर्षों तक यादगार बना रहेगा। मंदिर के पत्थरों में रामायणमहाभारत कथा,नृत्य आदि को उकेरा गया है।