विधान सभा सचिवालय

मध्य प्रदेश

समाचार

 

विधानसभा प्रमुख सचिव द्वारा प्रशासन के अधिकारियो के साथ की गई गहन समीक्षा

समीक्षा बैठक में विधान सभा की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा पुख़्ता रखने के प्रमुख सचिव विधान सभा द्वारा दिये गये निर्देश

 

 

 

                                                                                भोपाल दिनांक 16 दिसंबर, 2023

 

आज विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सोलहवीं विधानसभा के प्रथम सत्र की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधितों को विधान सभा की बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा पुख़्ता रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे संसद भवन जैसी स्थिति की पुनराव्रति न हो ।

प्रमुख सचिव ने बताया कि सोलहवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों के विधानसभा में प्रवेश हेतु परिचय पत्र न होने पर उनके द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड दिखाए जाने पर प्रवेश की पात्रता रहेगी साथ ही शपथ ग्रहण के दौरान विधायक के परिजन के अलावा  किसी एक  सहयोगी को ही विधायक की अनुशंसा पर विधानसभा में प्रवेश मिल सकेगा और इनका भी आधार कार्ड इत्यादि  प्रवेश द्वारो पर पूर्ण जाँच आवश्यक होगा। 

विधानसभा में मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा में प्रवेश एवं कार्यवाही की रिपोर्टिंग के दौरान संबंधित संवाददाता/कैमरामैन के पास जनसंपर्क कार्यालय  द्वारा प्रदत्त अधिमान्यता कार्ड तथा विधानसभा द्वारा जारी प्रवेश पत्र आवश्यक होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संसद भवन में हुई घटना के मद्देनजर प्रमुख सचिव ने सभी संबंधितों को विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विशेष  इंतजाम किए जाने के आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रशासनिक, नागरनिगम,स्वास्थ्य तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

विस/ जसं/23 

 

                                                                                                      -नरेंद्र मिश्रा

                                                                                              अवर सचिव (जनसंपर्क)