विधान सभा सचिवालय

मध्य प्रदेश

समाचार

*विधानसभा में सर्वदलीय बैठक संपन्न*

 

                                                                                                भोपाल, दिनांक 10 जुलाई,2023

 

     मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम की अध्यक्षता में आज विधानसभा भवन में सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई । बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र हेतु प्रस्तावित कार्यों को सुचारु रुप से निष्पादित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह उपस्थित थे।

 

विस/जसं/23

नरेंद्र मिश्रा