विधान सभा की महिला एवं बाल कल्याण संबंधी समिति  की प्रथम बैठक संपन्न

विधान सभा की महिला एवं बाल कल्याण संबंधी समिति  की प्रथम बैठक आज 8 जून 2026 को सभापति श्रीमती ललिता यादव के सभापतित्व में संपन्न हई । बैठक में समिति के सम्माननीय सदस्यों,श्रीमती उमा देवी खटीक,सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके,श्रीमती प्रियंका पैंची,श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, श्रीमती छाया मोरे एवं श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभापति द्वारा समिति की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया तथा विधान सभा सचिवालय द्वारा सदस्यों को समिति के कार्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

-------------------------------------------------------------------------------------------------------

विधान सभा की सदस्य सुविधा समिति की प्रथम बैठक विधान सभा में संपन्न

 

विधान सभा की सदस्य सुविधा समिति  की प्रथम बैठक आज 8 जून 2026 को विधान सभा में सभापति माननीय श्री शैलेंद्र जैन के सभापतित्व में संपन्न हुई। बैठक में माननीय सदस्य श्री प्रहलाद लोधी, श्री घनश्याम चंद्रवंशी  श्रु राजकुमार कर्राहे, श्री रजनीश सिंह एवं डॉ.रामकिशोर दोगने ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभापति द्वारा समिति की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला गया एवं विधान सभा सचिवालय द्वारा सदस्यों को समिति के कार्यों की जानकारी दी गई।