राज्य सभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026
मध्यप्रदेश
नामजदगी के अंतिम दिन कांग्रेस घोषित उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन एवं भाजपा उम्मीदवार श्री महेश केवट ने भरा नामांकन पत्र
भोपाल, दिनांक 8 जून, 2026
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त होने वाले तीन स्थानों की पूर्ति हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए नामजदगी के आज अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन एवं भाजपा उम्मीदवार श्री महेश केवट ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर श्री अरविंद शर्मा के समक्ष दाखिल किए।
इसके पूर्व 6 जून 2026, को भाजपा के उम्मीदवार श्री रजनीश अग्रवाल एवं श्री तरुण चुग ने नामांकन पत्र भरा था।
विस/जसं/26



