विधान सभा सचिवालय

मध्य प्रदेश

समाचार

 

घाना में राष्ट्रमण्डल देशों के विधायी निकायों के सचिवों का दो दिवसीय अधिवेशन

 

संसदीय व्यस्था  के सुदृढ़ीकरण व संसदीय मूल्यों के क्षरण को रोकने हेतु विधायी सदनों  में सतत गंभीर चर्चा आवश्यक : प्रमुख सचिव मप्र विधान सभा

 

                                                                                   भोपाल/घाना 6 अक्टूबर, 2023

घाना की राजधानी आक्रा में आयोजित राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन के साथ राष्ट्रमंडल देशों की संसद व विधान मंडलों के सचिवों की सोसाइटी  का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।इसमें वर्ष १९५७ में स्वतंत्र हुए घाना देश में लोकतंत्र के विकास प्रक्रिया पर प्रस्तुतीकरण के साथ संसदीय प्रणाली के प्रभावी कार्यकरण के विभिन्न पहलुओं पर परिचर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री ए पी सिंह, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधान सभा ने प्रदेश के नवाचारों का उल्लेख करते हुए  कहा कि संसदीय लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु विधायी सदनों में विधायी विषयों पर सतत गंभीर चर्चा किया जाना आवश्यक है,इसके लिए कोई शॉर्ट कट न हो तभी विधायिका का नियंत्रण कार्यपालिका पर सुनिश्चित रह सकता है।इसी से वर्तमान परिस्थितियों में इन सदनों व इनके सदस्यों की गरिमा बरकरार रह सकती है और लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षरण को रोका जा सकता है।उल्लेखनीय है कि श्री सिंह द्वारा इस सम्मेलन में सौंपे गये भारत प्रतिनिधि मंडल सचिव के दायित्व को भी सफलता से पूरा किया गया। इस अवसर पर भारत एवम् घाना सहित विभिन्न देशों की संसद के महासचिव,राज्य विधान मडलो के प्रमुख सचिव व सचिवों के साथ लंदन मुख्यालय के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात सचिवगण का सामूहिक छाया चित्र भी लिया गया।

 

विस/जसं/ 23                                                                                           नरेंद्र मिश्रा

                                                                                                            अवर सचिव