विधान सभा सचिवालय

मध्य प्रदेश

समाचार

 

सोलहवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का विधान सभा में आगमन शुरू

 

                                                                                 भोपाल, दिनांक 5 दिसंबर, 2023

सोलहवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का आज विधानसभा में पहुंचना प्रारंभ हो गया है। प्रमुख सचिव विधान सभा द्वारा  निर्वाचन उपरांत विधान सभा पहुँचे कांग्रेस व भाजपा से निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया,मा.सदस्यों द्वारा प्रमुख सचिव से जानकारी हेतु अनेक मुद्दों पर चर्चा की चर्चा की गई। नवनिर्वाचित सदस्यों में सर्वप्रथम आने वालों में  मैहर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य भाजपा के श्री श्रीकांत चतुर्वेदी रहे।

प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों के लिए बनाए गए स्वागत कक्ष का  अवलोकन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विधानसभा में पधारे माननीय सदस्यों ने सचिवालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की तथा सदस्यों ने अपने निर्वाचन प्रमाण पत्र  प्रस्तुत किए तथा विधानसभा की ओर से प्रदाय किए जा रहे साहित्य एवं रेलवे कूपन प्राप्त कर परिचय पत्र बनाने हेतु छायाचित्र खिंचवाए तथा ब्लड ग्रुप हेतु मेडिकल चेकअप कराया एवं सचिवालय द्वारा सदस्यों के डिजिटल हस्ताक्षर भी  लिए जा रहे हैं।

आज प्रातः 11 बजे से शाम 6:30 बजे आगंतुक सदस्यों में श्री श्रीकांत चतुर्वेदी,श्री धर्मेंद्र लोधी,श्री प्रहलाद लोधी,श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्री मथुरालाल डामर, श्रीमती मंजू राजेंद्र दादु, श्री बृज बिहारी पटेरिया, श्री सतीश मालवीय, श्री महेंद्र नागेश, श्री हजारीलाल दांगी, श्रीमती अर्चना चिटनीस, श्रीमती चंदा गौर,श्री दिनेश जैन बॉस, श्री महेश परमार, श्री अभिजीत शाह, श्री प्रीतम सिंह लोधी, श्रीमती उमा देवी खटीक, श्री राजकुमार मेव, श्री केदार डाबर, श्री भैरोंसिंह बापू, श्रीमती निर्मला सप्रे, श्री योगेंद्र सिंह,डॉ. रामकिशोर दोगने, श्री ओमकार सिंह मरकाम,बहन रामसिया भारती,श्री केशव देसाई, श्री साहब सिंह गुर्जर, श्री गौतम टेटवाल,श्री सुनील उइके, श्री सुरेश राजे,श्री विवेक विक्की पटेल, श्रीमती झूमा सोलंकी, श्री अरुण भीमावद श्री कैलाश कुशवाहा, श्री फूलसिंह बरैया,श्री दिनेश गुर्जर,श्री देवेंद्र सखवार,श्री चैन सिंह बरकड़े, श्री नारायण सिंह पट्टा,श्री राजेन्द्र मंडलोई, श्री लखन घनघोरिया एवं श्री सिद्धार्थ कुशवाहा एवं श्री अभय मिश्रा सहित तक कुल 43 सदस्य विधानसभा पहुंचे जिसमें भाजपा के 26 एवं कांग्रेस के 17 सदस्य हैं।

 

विस/ जसं/ 23

 

                                                                                                          नरेंद्र मिश्रा 

                                                                                                         अवर सचिव