प्रमुख सचिव मप्र विधान सभा को घाना में संसदीय संघ सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि सचिव का दायित्व

 

घाना में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वें सम्मेलन में भाग लेने पहुँचे भारत के संसद सदस्यों  व विधान मण्डलों के पीठासीन अधिकारियो के भारतीय प्रतिनिधिमण्डल की श्री अनुराग शर्मा,सांसद  एवम् राष्ट्रमंडल संसदीय संघ कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में अवधेश प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव मप्र विधान सभा को प्रतिनिधि मंडल सचिव नामित किया गया जो मध्य प्रदेश विधान सभा के लिए गौरव है ।

श्री सिंह द्वारा संसदीय संघ के सम्मेलन की कार्यशाला सत्रों में भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने हेतु विभिन्न विधान  सभा अध्यक्षों से लोक सभा व विदेश मंत्रालय से विषय वस्तु के साथ समन्वय किया जायेगा।घाना की राजधानी आक्रा के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सभागार में आयोजित सम्मेलन में अंर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक विषयों संसदीय लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण,आतंकवाद की चुनौती, पर्यावरण संरक्षण, मानव अधिकारों के पालन की स्थिति आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जानी है।इस अवसर पर लोक सभा व राज्य सभा के चयनित सांसदों,विधान सभाओं के अध्यक्ष,विधान परिषद के सभापतिगण,विधान मंडल सचिवों के साथ भारत के उच्चायुक्त व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।