विधान सभा सचिवालय
मध्यप्रदेश
समाचार
मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर जी की जयंती पर विधान सभा में पुष्पांजलि सभा
भोपाल, 02 जून, 2026
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर जी की जयंती पर आज दिनांक 02 जून, मंगलवार को विधान सभा के सेंट्रल हाल में विधान सभा की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ । आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी (पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा राज्य), पूर्व प्रोटेम स्पीकर विधान सभा श्री रामेश्वर शर्मा, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री तुलसी सिलावट, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, स्थानीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।
विस/जसं/26
महावीर सिंह
सूचना अधिकारी





