विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर रामनुरागी पं. रमाकांत दुबे समृत्ति समारोह में शामिल हुए

 

                                                                                                       भोपाल, 2 फरवरी। 

मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर शुक्रवार को तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित रामनुरागी पं. रमाकांत दुबे समृत्ति समारोह की द्वितीय संध्या में मुख्य अथिति के रूप में सम्मिलत हुए। 

इस अवसर पर मानस मर्मज्ञ दीदी भक्ति प्रभा, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा, प्रतिष्ठान के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र शर्मा, अन्य विद्वतजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर श्री तोमर ने मानस पीठ पर विराजमान दीदी भक्ति प्रभा का स्वागत किया। तदुपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने भाई रतन कुमार स्मृति पुरस्कार 2024 से सुश्री तनुप्रिया, दरभंगा, बिहार को एवंदेवकी नंदन मिश्र स्मृति पुरस्कार 2024 से श्री प्रहलाद दास मंगल, भोपाल को सम्मानित किया। श्री तोमर ने श्री होशियार सिंह पटेल की कृति- अटल अध्याय का विमोचन भी इस अवसर पर किया।