खेल स्पर्धा चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ाती है - श्री सिंह, प्रमुख सचिव

 

सायकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 26 मार्च से 31 मार्च, 2024 तक हरियाणा के पंचकुला में आयोजित आगामी 20वीं राष्ट्रीय माउंटेन सायकिलिंग स्पर्धा के लिये मध्य प्रदेश की टीम का चयन किया गया है। श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव मध्ययप्रदेश विधान सभा से भोपाल डिस्ट्रिक्‍ट सायकिलिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री एस.एन.सिंह द्वारा उक्त राष्ट्रीय स्पर्धा के लिये चयनित एम.टी.बी. टीम के खिलाडियों के साथ प्रस्थान पूर्व भेंट की गई। 

इस अवसर पर श्री सिंह, प्रमुख सचिव विधान सभा ने खिलाडि़यों का उत्सा्हवर्द्धन करते हुये उल्‍लेख किया कि खेलों से व्यक्ति के जीवन में चुनौतियों का सामना करने की क्षमता तथा शारीरिक दृढ़ता बढ़ती है। माउंटेन सायकिलिंग चुनौतिपूर्ण स्पर्धा है। राष्ट्रीय सायकिलिंग स्पर्धा में भाग लेने जा रहे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मेहनती हैं और मेहनत तथा लगन के साथ कोई भी स्पर्धा जीती जा सकती है। भोपाल सायकिलिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित संध्या मोर्या, शुभम ठाकुर, अनिकेत गौर, शैलेष कुमार, प्रिंसी नागर, अमोघ सहाय, नरेंद्र मेघानी तथा चेनसिंह राजपूत, खिलाडियों का परिचय कराकर गतिविधियों की जानकारी दी गई। अंत में प्रमुख सचिव, विधान सभा द्वारा इन सभी को राष्ट्रीय स्पर्धा में विजयी बनने के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।